मेनू
News

रिश्वतखोर सीनियर पीसीएस अधिकारी एक लाख रुपये के साथ विजीलेन्स के कब्जे में

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 रिश्वतखोर सीनियर पीसीएस अधिकारी एक लाख रुपये के साथ विजिलेंस के कब्जे में 

20 लाख नगद घर से बरामद

    सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी का धंधा सर चढ़कर बोल रहा है। कई सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी का आलम यह है कि आमजनता बिना रिश्वत दिए अपना काम नहीं कर सकती। सरकार द्वारा रिश्वतखोरी रोकने के लिए कठोर कदम भी उठाए लेकिन सरकार के कदम ढाक के तीन पात या कहें कि रिश्वतखोरों पर चिकने घडे़ की तरह असरकारक हो रहे हैं। 

  ऐसा ही एक मामला ऊधम सिंह नगर जिले के जिला पंचायतराज अधिकारी का है जिन्हें रिश्वतखोरी से कोई परहेज नहीं लेकिन कहते हैं न कि “सौ दिन सुनार की एक दिन लुहार का” आखिरकार रिश्वतखोर गुरुवार को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। पंचायतराज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी को विजिलेंस की टीम ने रूद्रपुर से रंगे हाथ किया गिरफ्तार किया। त्रिपाठी एक सप्लायर से पेमेंट के बदले मांग रहे थे रिश्वत। कुमाऊं सेक्टर की विजिलेंस टीम ने उन्हें एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। जबकि इनके घर से 20 लाख रुपए कैश बरामद किया गया है। गिरफ्तार जिला पंचायत अधिकारी 2005 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। विजिलेंस टीम ने एसपी विजिलेंस प्रह्लाद मीणा और सीओ अनिल मनराल के नेतृत्व में भ्रष्टाचारी अधिकारी को पकड़ा। टीम में इंस्पेक्टर ललिता पांडे, मनोहर सिंह दसौनी, विजोर कुमार यादव, हेम चन्द्र पांडे, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह बोहरा, नवीन कुमार और गिरीश चंद्र जोशी शामिल रहे।

संबंधित खबरें