राष्ट्रीय ध्वज का कोटद्वार में हो रहा अपमान
कोटद्वार नगरनिगम के झंडा चौक में शान से लहराता रहता है जिसे देखकर कोटद्वार वह कोटद्वार से गुजरने वाला हर भारतीय अपने को गौरवान्वित तो महसूस करता ही है साथ ही दिल से नमन भी करता है। जब से कोटद्वार के दिल झंडा चौक में पचास फीट से अधिक ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना हुई है तब आज तक यह राष्ट्रीय ध्वज आए दिन शहर की बदनामी का कारण भी बन रहा है रखरखाव के अभाव में राष्ट्रीय ध्वज की कभी लेश उतर जाती है कभी हवाओं के थपेड़े उसे फाड़ देते हैं। गजब तो यह है कि कोटद्वार का पूरा शासन-प्रशासन तंत्र,नगर निगम प्रशासन और राष्ट्रीय ध्वज को बड़े जोश के साथ स्थापित कराने वाले संस्था के लोग इस ध्वज के नीचे और आस-पास से रोजाना गुजर रहे हैं, लेकिन फटे ध्वज को सही करने का समय किसी के पास नहीं है। फटे ध्वज की जानकारी जब नगरनिगम के नगर आयुक्त को मिडिया ने शुक्रवार को दी गई तो वे भी उतारकर सही करने का झूठा आश्वासन देकर पल्ला झाड़ गए । मजबूरन मिडिया की जिम्मेदारी निभाते हुए आज शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज की अपमान की जानकारी कोटद्वार सहित देश विदेश के पाठकों और दर्शकों के साथ लोक संवाद टुडे की टीम शेयर कर रही है। यह सब उन जिम्मेदार लोगों को आईना दिखाने के लिए किया जा रहा कि जिस देश के जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधी अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान और आदर नहीं कर सकते तो ऐसी जिम्मेदारियों के लिए आम आदमी को जिम्मेदारी निभाने का कानून बनाकर सौंप दें।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 26/11 आतंकी हमले में शहीदों की शहादत को किया याद
कोटद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा 26/11 के आतंकी हमले में शहीदों की शहादत को याद करते हुए शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति पुस्तकालय में श्रद्धांजलि अर्पित की। 26/ 11/ 2008 को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आतंकवादियों ने हमला कर कई जवानों सहित आम नागरिकों को भी आतंकी हमले में शहीद कर दिया था। इस हमले में जवानों ने अपनी जान पत्र खेलकर आतंकियों को ढेर कर दिया था व कुछ को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की थी। इस दौरान विद्यार्थी परिषद जिला प्रचारक मृदुल भट्ट,अजय कुमार,अनुराग कंडवाल, वरुण ईष्टवाल,आशीष गौनियाल,शुभम रौतेला व तरुण ईष्टवाल मौजूद रहे।