मेनू
News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेयर ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

रिपोर्टर: Author August 5, 2026
कोविड19 गाइड लाइन के अनुरूप ही खाेले जिम- एएसपी प्रदीप राय
कोटद्वार।लोक डाउन में सरकार के द्वारा बॉडी फिटनेस बनाने के लिए जिम खोलने की अनुमति दी गई है, जिसमे जिम संचालको को कोविड19 गाइड लाइन के अनुरूप जिम खोलने होंगे। जिसमे आज कोटद्वार और आसपास के जिम संचालको को गाइडलाइंस की जानकारी देने के लिए कोतवाली बुलाया गया था,अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप रॉय ने जिम संचालको को गाइड लाइन की जानकारी दी जिससे जिम करने वालो को कोविड के खतरे से बचाया जा सके साथ ही जिम सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की लिए भी निर्देशित किया जिससे जिम करने वालो पर नजर रखी जा सके,वंही अपर पुलिस अधीक्षक ने जिम संचालको को चेतावनी दी यदि कोई संचालक नियमो का पालन नही करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।इस माैके  पर सीओ अनिल जोशी  काेतवाल मनाेज रतुडी एसएस आई प्रदीप नेगी आदी माैजूद रहे। वही कोटद्वार कोतवाली अन्तर्गत पुलिस कर्मियों के कोरोना संक्रमण के दायरे मे आने पर कहा कोटद्वार मे प्रत्येक पुलिस कर्मियों के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण,मास्क,सेनेटाइजर,फेश शील्ड,ग्लब्स और इमन्यूटी बढाने वाले काडे की पूरी व्यवस्था है।प्रत्येक पुलिस कर्मियों को दिशानिर्देश दिए गए हैं कि जनता को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के साथ स्वयं भी उसका पालन करें।

उतराखंड के मुख्यमंत्री पहले अपने गाँव में बनाएं मकान-दिवाकर भटट्
 उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीयअध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता,चुनावी सरगर्मियां हुई तेज। काफी समय से गायब रहे उत्तराखण्ड क्रांति दल द्वारा एक बार फिर आज कोटद्वार में प्रेस वार्ता की गई जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने मीडिया से कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में हमारी पार्टी सभी विधानसभा सीटों से उम्मीदवार उतारेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर निशाना साधते हुए कहा मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में जमीन ले ली है। 
मुख्यमंत्री को मेरी राय है कि वे अपने गांव जायें और मकान करके रहे।जिससे लोग उनका अनुसरण करते हुए उत्तराखंड वापस लौटे । वही वर्तमान में पहाड़ो पर खेती पूरी तरह खत्म हो चुकी है सरकार की अनदेखी के कारण जानवरो का आतंक जंगलों में है। कागजों में पेड़ लगाए जाते है धरातल में पेड़ों में आग लगाई जाती है। और इसी तरह सरकार पर कई आरोप लगते हुए वर्तमान सरकार को एक नाकाम सरकार बताया। आज प्रेसवार्ता में उत्तराखंड क्रांति दल के पास गिने चुने कार्यकता ही दिखाई दिए। अब देखना ये है कि फिर से जीत की उम्मीद लेकर मैदान में उतरे उत्तराखण्ड क्रांति दल पर जनता कितना भरोसा करती है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेयर ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित
कोटद्वार । कांग्रेस द्वारा नगर कार्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का शुभारम्भ मेयर हेमलता नेगी व पूर्व कबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा हाँकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्‍यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया ।कार्यक्रम में मेयर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाली छात्रा प्रियंका को सम्मानित किया गया ।प्रियंका ने 2013 -14 रांची में राष्ट्रीय स्तर पर 100 व 200 मीटर रेस में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया ।2014 -15 रांची में ही दुबारा उत्तराखंड का प्रतिनिघित्व किया ।2015- 16 भोपाल में भी 100 व 200 मीटर रेस में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया । 2016- 17 में 100 मीटर रेस व लम्बी कूद में पूना, महाराष्ट्र में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया ।2017-18 हरियाणा में 100 मीटर रेस व लम्बी कूद में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया वहीं 2018-19 गुजरात में 100 मीटर रेस में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया साथ ही विगत वर्ष युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल कुम्भ में स्कूटी प्राप्त की ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि देश में हर साल 29 अगस्त को यानि आज के दिन राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिन खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।मेजर ध्यानचंद का जन्म आज ही के दिन 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। ध्यानचंद विश्न खेल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार है। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 में हॉकी में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक अर्जित किए है।राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन स्पोर्ट्स के प्रति जागरूक करने का मुख्य काम भी किया जाता है। इस तरह के दिवस युवाओं को मान्यता देते है, रोजगार प्रदान करते है और विभिन्न खिलाड़ियों के काम की प्रशंसा भी करते है और युवाओं के बीच खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करते है।

संबंधित खबरें