राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,रानीखेत के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह
रानीखेत(अल्मोड़ा): रविवार सूबे की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अल्मोड़ा स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंची जहां उन्होंने महाविद्यालय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम में शिरकत की।इस दौरान महाविद्यालय छात्रों ने कैबिनेट मंत्री का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने समस्त छात्र-छात्राओं से जीवन मे अनुशासित रहकर काम करने की बात कही।उन्होंने कहा कि आज हमारे छात्र अपने जीवन मे जिस प्रकार का आचरण करेंगे भविष्य में यही हमारे समाज के सामने प्रस्तुत होगा।उन्होंने कहा कि हमारे यही छात्र अगर अनुसाशन का पालन करते हुए और समाज मे सकारात्मक कार्य करें तो देश के नवनिर्माण में आप सभी का अहम योगदान होगा।कैबिनेट मंत्री ने सभी से अपील की और कहा की आप सभी छात्र जो अपने जीवन के अहम पायदान पर खड़े हैं आप अपने अंदर छुपे हुए नेतृत्व को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने का काम करें।साथ ही उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने की अपील की और कहा कि नशा स्वयं का,परिवार का और समाज का नुकसान करता है।
इस अवसर पर उन्होंने नारी शक्ति वंदन बिल का जिक्र करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा के सदन में प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू किया है।कहा कि आने वाला समय बालिकाओ और महिलाओं का है ।इसके लिए आप सभी बालिकाओ को अभी से तैयारी करनी चाहिए क्योंकि आज में जहां पर जिस दायित्व पर हूँ कल को आप सभी भी यहां खड़ी हो सकती हैं।कैबिनेट मंत्री ने महाविद्यालय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई दी और कहा कि इस महाविद्यालय को यहां तक पहुंचाने में आप और आपसे पूर्व के सभी प्राचार्यो,प्रसाशन और छात्रो का अहम योगदान रहा है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रम एवं संविदा बोर्ड कैलाश पंत ,ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविंद सिंह दानू,निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. सीडी सुंठा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रानीखेत धन सिंह रावत ,छात्रसंघ अध्यक्ष प्रभात रावत , विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपाल मेहरा सहित महाविद्यालय के अध्यापकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मजखाली में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ
बहुउद्देश्यीय शिविर में मंत्री रेखा आर्या के सामने जनता ने उठाई आधार कार्ड की समस्याएं,मंत्री ने अधिकारियों को आधार कार्ड के कैम्प लगाने के दिये निर्देश
कापड़ी और तल्ली रियूनी में शौचालय, पेयजल,राशन कार्ड और आवास की समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री ने एडीएम औऱ पंचायत सेकेट्री को दिए निर्देश कहा खुली बैठकों का एजेंडा पहुंचाए हर घर तक
मजखाली में बहुउद्देश्यीय शिविर में कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक ने सुनी जनसमस्याएं,अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निस्तारण
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मजखाली-सुंदरखाल-बिटूलिया मोटर मार्ग के डामरीकरण का विधिवत पूजा अर्चना कर किया शिलान्यास
सोमेश्वर(अल्मोड़ा): रविवार को प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपनी सोमेश्वर विधानसभा स्थित मजखाली मंडल पहुंची। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम मजखाली-सुंदरखाल-बिटूलिया मोटर मार्ग के डामरीकरण का विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया।इस मार्ग की कुल लंबाई 3 किलोमीटर है जो कि 185.36 लाख रुपये की धनराशि से बनेगा।कहा कि निश्चित रूप से इस मोटर मार्ग के बनने से हमारी मातृशक्ति ,बुजुर्गों और स्थानीय जनता को आवागमन करने में सहूलियत मिलेगी।
इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मजखाली में लगाये गए बहुउद्देश्यीय शिविर में प्रतिभाग किया।उन्होंने सभी स्टालों का निरीक्षण किया।उन्होंने सभी को विकसित भारत को लेकर शपथ दिलाई।इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में बताया।उन्होंने सभी से कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।आज हमारा राष्ट्र हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य में अभूतपूर्व काम हो रहे हैं।आज हमारे राज्य में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, चारधाम परियोजना, दिल्ली-देहरादून फोर लेन हाईवे,मानसखंड ,केदारखंड आदि योजनाओ पर तीव्र गति से काम चल रहा है।उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम 2025 तक उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाए।
वहीं शिविर में मंत्री रेखा आर्या ने स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना जहां उन्होंने कई लोगो की समस्याओं का उपस्थित अधिकारियों द्वारा समाधान कराया।बहुउद्देश्यीय शिविर में 18 विभागों के स्टाल लगाए गए जिसमे सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।शिविर में मुख्यतःशौचालय,आवास,पेयजल,राशन कार्ड ,विधुत,आधार कार्ड की अधिकांश लोगो द्वारा अपनी समस्याएं बताई गईं।जिसपर कैबिनेट मंत्री ने सभी समस्याओं को जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने आधार कार्ड की समस्या को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त विधानसभा क्षेत्र में जहां जहां पर भी आधार अपडेट या ना बनने की शिकायतें हैं उन गावो में आधार अपडेट के कैम्प लगाए।वहीं कापड़ी और तल्ली रियूनी के लोगो ने अपनी शौचालय, आवास ,राशनकार्ड की समस्या से मंत्री को अवगत कराया कहा कि उन्हें क्षेत्र में खुली बैठकों की सूचना नही मिल पाती है जिसपर मंत्री रेखा आर्या ने एडीएम और पंचायत सेक्रेटरी को यह निर्देश दिए कि खुली बैठको का एजेंडा हर घर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।इस दौरान उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस रिफिल का वितरण,महालक्ष्मी योजना की लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट का वितरण और विभिन्न विभागों के स्वयं सहायता समूहों को चेक वितरित किये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा चंद्र सिंह मर्तोलिया,जॉइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत वरुणा अग्रवाल,परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह चौहान,खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी,डीपीओ पिराम्बर प्रसाद, मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार ,जिला मंत्री कन्नू शाह ,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपाल मेहरा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन कनवाल ,महिला मोर्चा अध्यक्षा जानकी धौण्डियाल, राजू रावत , दीपक वर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही।


