राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड मैं रेड क्रॉस डे और मदर डे धूमधाम से मनाया

कोटद्वार। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड मैं रेड क्रॉस डे और मदर डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया पौड़ी जनपद के रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष नीरज कुमार कमल वरिष्ठ प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड ने रेड क्रॉस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और रेड क्रॉस के कार्यों की जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं एवं स्वयंसेवकों को दी । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में एस एम सी की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सुनीता शाही ने भी बच्चों को रक्तदान से होने वाले फायदों के बारे में बताया। मदर डे का कार्यक्रम भी खूब धूमधाम से मनाया गया बच्चों ने केक काटकर अपनी अपनी माताओं को मदर डे की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुनील रावत सहायक अध्यापिका किरण वती मुखिया प्रशासनिक अधिकारी श्री कीर्ति राम कोठारी पंकज रावत मेहरबान सिंह रावत आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली कुमारी दीप्ति बिष्ट द्वितीय स्थान वर्षा तृतीय स्थान सिमरन बिष्ट ने प्राप्त किया जबकि निबंध प्रतियोगिता में कुमारी तनुजा ने प्रथम स्थान आस मोहम्मद ने द्वितीय स्थान कुमारी रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उत्तराखंड स्पीकर ने की यूपी सीएम से मुलाकात
लखनऊ 9 मई|उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने लखनऊ प्रवास के दौरान सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की|इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं यूपी सीएम के बीच उत्तराखंड राज्य के विकास एवं कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर लंबी वार्ता हुई|
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकभवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया| इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान हनुमान की मूर्ति भेंट कर ऋतु खंडूडी का सम्मान किया| कोटद्वार से विधायक एवं उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह प्रथम मुलाकात है|इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऋतु खंडूडी को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी|
इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास संबंध में विभिन्न विषयों पर वार्ता की| वहीं अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर भी सीएम योगी से विस्तृत में बातचीत की, मुख्यमंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को क्षेत्र के विकास में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया|