रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
मेहनत, ईमानदारी और कार्य निष्ठा ने कोटद्वार के दो उद्यान अधिकारियों को दिलाई विभागीय पदोन्नति
कोटद्वार। जब कोई भी व्यक्ति चाहे व साधारण स्वतंत्र कार्य करने वाला हो या फिर किसी भी विभाग से सम्बन्धित,अगर ईमानदारी, कार्य के प्रति समर्पित भावना और मेहनत की लगन तो निष्चय ही उसे उसकी ईमानदार कार्य क्षमताओं का सुखद परिणाम मिलता है।
उत्तराखंड सरकार के दिशा निर्देश पर महामहिम राज्यपाल द्वारा कृषि एवं कृषक कल्याण अनुभाग-1 के द्वारा उद्यान विभाग के चार अधिकारियों को श्रेणी 2 से प्रोन्नति करते श्रेणी 1 में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में डीएचओ कोटद्वार प्रभाकर सिंह, पौधशाला विकास अधिकारी कुम्भीचौड सूधीर पांडेय, रामस्वरूप वर्मा टिहरी व महेन्द्र प्रताप शाही देहरादून है। इन चार अधिकारियों में पौड़ी जिले के कोटद्वार से दो अधिकारी शामिल हैं।
ऐसा ही कुछ पौड़ी जिले के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उद्यान विभाग में देखने को मिला है। कोटद्वार उद्यान विभाग के डीएचओ प्रभाकर सिंह और राजकीय पौधशाला कुम्भीचौड के पौधशाला प्रभारी सुधीर पांडेय पर उपरोक्त कथन अक्षरशः सही और सटीक बैठते हैं। विभागीय और जनता से विवादों से दूर रहते हुए जहाँ डीएचओ प्रभाकर सिंह ने जिले के किसानों और उद्यान पतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोटद्वार से लेकर यमकेश्वर, दुगड्डा, जहरीखाल, रिखडीखाल, नैनीडांडा बीरोखाल और पौखड़ा ब्लॉक जैसे पहाड़ के दुर्गम गावों में उद्यान क्रांति लाकर राज्य सरकार के जिम्मेदार अधिकारियों को प्रसन्नचित्त कर दिया। वही राजकीय पौधशाला कुम्भीचौड के प्रभारी पांडेय द्वारा भी राजकीय पौधशाला का कायाकल्प कर देशभर की प्रमुख फल प्रजातियों की नर्सरी कोटद्वार में विकसित कर नए आयाम स्थापित किए हैं। सुधीर पांडेय द्वारा अपने प्रशिक्षित व अप्रशिक्षित सहयोगी कर्मचारियों के बलबूते कुम्भीचौड रा. पौधशाला में विभिन्न आम प्रजातियों, लीची प्रजाति कटहल, नीबू सहित चीकू की बेहतरीन नर्सरी तैयार करवा कर विभाग को बहुत लाभ के साथ साथ पहचान दिलाने का काम किया है। नर्सरी के कर्मचारियों में उनके उच्चाधिकारी की प्रोन्नति होने पर खुशी का माहौल है।
वही डीएचओ प्रभाकर सिंह द्वारा अपने कुशल व्यवहार के चलते पौड़ी जिले के विभिन्न विकास खंडों में कीवी फल बागान लगवा कर, बेहतरीन सेब के बागो का 5 हेक्टेयर में रोपण करवा कर तथा अपने कार्यकाल के दौरान 300 से अधिक पाली हाउस लगाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनवाया है प्रभाकर सिंह द्वारा कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों में अमरुद के बाग लगाने के लिए किसानों को प्रेरित व निशुल्क विभागीय प्रशिक्षण की व्यवस्था भी दिलवाई जा रही है।