मूल निवास, भू कानून समन्वय समिति द्वारा कर्णवाश्रम महोत्सव में महारैली के लिए जनसंपर्क अभियान
कोटद्वार। 18 फरवरी को मूल निवास, भू कानून की मांग को लेकर प्रस्तावित महारैली के लिए कोटद्वार के 40 वार्डों सहित बुधवार को कण्वाश्रम मेले में आए मेलार्थियों से सम्पर्क कर उत्राखंडियों के लिए सशक्त मूल निवास व भू कानून बनवाने हेतु समन्वय समिति के कार्यकर्ताओं ने समर्थन मांगा । कर्णवाश्रम में बसंत पंचमी उत्सव में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मेलार्थियों के बीच जन जागरण अभियान चलाया। जनता द्वारा मूल निवास व भू कानून का समर्थन करते हुए समन्वय समिति को समर्थन देने का वायदा करते हुए 18 फरवरी की रैली में लोग बढ़ चढ़कर भाग लेने का वायदा किया। इसके अतिरिक्त कार्यकर्ताओं ने कलाल घाटी क्षेत्र में भी घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। 18 तारीख की रैली के लिए जनता में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद प्रवेंद्र सिंह रावत पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष, महेंद्र पाल सिंह रावत पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद सेमवाल, शिवानंद लखेड़ा, गजेंद्र तिवारी, प्रकाश रावत पूर्व सैनिक, देवेंद्र रावत, आदि उपस्थित थे।
बसंत पंचमी के अवसर पर संहिता जन सहायक ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद बच्चों के हर घर शिक्षा घर-घर योग लिए उठाया मजबूत कदम
गाजियाबाद। बुधवार बसंत पंचमी के उपलक्ष में संहिता जन सहायक चैरिटेबल ट्रस्ट के तरफ से निर्धन बच्चों को पढ़ाई की सामग्री वितरण करते हुए और उनके माता-पिता के साथ बैठक आयोजित की गई। ट्रस्ट द्वारा बच्चों के भविष्य के लिए सभी मिलकर कुछ अच्छा करने के उद्देश्य से आपसी सहयोग कर बच्चों का भविष्य सुधारने का संकल्प ले सके।
ट्रस्ट की प्रमुख नीतू चौधरी ने बताया कि ट्रस्ट की तरफ से यह पहली माता-पिता अध्यापक बैठक आयोजित की गई, भविष्य में भी इसी तरह से सभी स्थानो के बच्चों के माता-पिता के साथ बैठक आयोजित करेंगे ताकि हमारे साथ-साथ बच्चों के माता-पिता भी उनके भविष्य के लिए मेहनत करें ।
सभी बच्चे नसीरपुर और राकेश मार्ग क्षेत्रों से हैं। जिनमें ट्रस्ट द्वारा पांच बच्चों का एडमिशन वर्तमान सत्र में करा दिया है। बुधवार को हुई बैठक में कुछ बच्चों के माता-पिता आए और अपने-अपने बच्चों के बारे में बताया, बच्चों के माता-पिता ने बहुत खुश होकर आभार व्यक्त करते हुए बोला कि हम जिस तरह से आप हमारे बच्चों के भविष्य के लिए इतना सब कर रहे हो,उसी तरह से हम भी हमेशा आपके साथ हैं और रहेंगे।


