मेनू
News

मिशन मोड में धरातल पर प्रदेश में हो बागवानी विकास – मुख्यमंत्री

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  मिशन मोड में धरातल पर  प्रदेश में हो बागवानी विकास – मुख्यमंत्री

  सेब एवं कीवी उत्पादक क्षेत्रों का हो चिन्हीकरण, किसानों की समस्याओं का हो समाधान
      विभागीय अधिकारी बैठकों को कोरम पूरा करने के बजाय कार्य योजना को धरातल पर लाने का करें प्रयास 

   गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा निजी आवास पर आयोजित कैम्प कार्यालय में अधिकारियों को बागवानी विकास की योजनाओं को धरातल पर लाये जाने के लिये मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि योजनाओं के क्रियान्वयन में मजबूत इच्छा शक्ति के साथ प्रदेश हित को ध्यान में रखा जाये। उन्होंने प्रदेश में सेब एवं कीवी उत्पादक क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर इससे जुड़े किसानों की समस्याओं को त्वरित ढंग से समाधान किये जाने के साथ ही विषय विशेषज्ञों के साथ विभागीय टीम गठित कर इस संबंध में जमीनी जरूरतों का समाधान करने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित बैठकों को मात्र कोरम पूरा करने का माध्यम नहीं बल्कि योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने का माध्यम बनाये जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने 15 दिन के बाद इस संबंध में पुनः समीक्षा बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिये हैं।

     गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में सेब की खेती एवं कीवी मिशन की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमाचल की भांति हमारे प्रदेश का किसान भी सेब एवं कीवी उत्पादन में अग्रणी बने तथा उनकी आर्थिकी बढ़े, इसके लिये प्रदेश में सेब उत्पादक क्षेत्रों के चिन्हीकरण, भूमि की उत्पादन क्षमता अच्छी किस्म की पौधों की किसानों तक उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि हमारा किसान रोजगार देने वाला भी बने, इस दिशा में कारगर ढंग से कार्य होना चाहिये। उन्होंने इसके लिये किसानों को प्रशिक्षण के साथ ही उन्हें जागरूक करने पर भी ध्यान देने को कहा तथा उत्पादों के बेहतर विपणन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर ध्यान देने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 2030 तक बागवानी क्षेत्र में 3 हजार करोड़ की आय का लक्ष्य तो रखा है लेकिन इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये वर्षवार उत्पादन क्षमता के निर्धारण पर हमें ध्यान देना होगा। उन्होंने बागवानी क्षेत्र में कल्स्टर आधारित एप्रोच पर भी ध्यान देने पर बल दिया तथा सेब एवं कीवी उत्पादन क्षेत्रों में कोल्ड स्टोरेज के प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश दिये।

     मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि हमें प्रदेश में नई कार्य संस्कृति के साथ कार्य करना होगा। हमारे प्रयासों से राज्य को कितना लाभ मिल रहा है अधिकारी इसका भी आकलन करें। योजनाओं को शीघ्रता से जमीन पर उतारने के लिये सरलीकरण, समाधान एवं संतुष्टि के मंत्र को ध्यान में रखा जाना चाहिये। कार्यों को लटकाने पर नहीं उन पर शीघ्रता से निर्णय लेकर आगे बढ़ने की दिशा में काय होना चाहिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बागवानी विकास की योजनाओं के लिये धन की कमी नहीं होने दी जायेगी। 

  बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, सचिव मुख्यमंत्री श्री विनय शंकर पाण्डेय, सचिव श्री दीपेन्द्र कुमार चौधरी, अपर सचिव श्री रणवीर सिंह चौहान, निदेशक उद्यान श्री एच.एस. बवेजा के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

 उच्च न्यायालय नैनीताल व  उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के क्रम में आगामी 18 जून (रविवार) को जनपदों में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान।’

’इण्टर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के मध्य स्वच्छता विषय पर चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन’
    माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल व माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के क्रम में आगामी 18 जून, 2023 (रविवार) को जनपद में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसके क्रम में माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल आशीष नैथानी द्वारा जिला मुख्यालय एवं बाहरी न्यायालयों में प्रातः 08.00 बजे से चार घंटे तक स्वच्छता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सफ़ाई अभियान में समस्त हितधारकों द्वारा स्थानीय क्षेत्रों से कचरा एकत्र करने व स्वच्छता बनाए रखने के लिये श्रमदान किया जायेगा।
 आयोजित होने वाले सफ़ाई अभियान को सफल बनाने हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल अकरम अली द्वारा जनपद के समस्त अधिकारीगण के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उन्होंने प्राधिकरण के समस्त पराविधिक स्वयंसेवीगणों को अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाये हेतु निर्देशित किया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली ने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त विद्यालयों के एन.सी.सी एवं एन.एस.एस के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में रैली निकालकर आम जनमानस को जागरूक किया जाए।
माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल व माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त राजकीय इण्टर कॉलेजों के कक्षा 6 से 12वीं के छात्र-छात्राओं के मध्य स्वच्छता विषय पर 12 जून, 2023 को चित्रकला प्रतियोगिता एवं 13 जून, 2023 को स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को 18 जून, 2023 को पुरस्कृत किया जाएगा।

संबंधित खबरें