मिड डे मील में स्कूली बच्चों को खिलाया जा रहा नमक के साथ भात (पका चावल)
मिड डे मील के मील की उडाई जा रही धज्जियां
प्रधानाध्यापक निलंबित, ग्राम प्रधान को भेजा नोटिस
अयोध्या : कभी एक फिल्म आई थी ‘ हद कर दी आपने’ ऐसा ही कुछ यूपी के शिक्षा विभाग के परम आदरणीय गुरुदेव के दिशा निर्देश में बच्चों को स्कूल में दिए जाने वाले मिड डे मील में देखने को मिला। मामला उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक प्राइमरी स्कूल का है जहां स्कूली बच्चों को भोजन में सिर्फ चावल-नमक दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ घंटों बाद जिला प्रशासन और शिक्षा महकमा हरकत में आया है। जिला प्रशासन द्वारा आनन फानन में स्कूल के प्रिंसिपल के निलंबन आदेश जारी कर दिए गए हैं और ग्राम प्रधान को नोटिस भी जारी किया है. वायरल वीडियो में, बच्चों को मिड-डे मिल कार्यक्रम के तहत उबले हुए चावल और नमक खाते हुए देखा जा सकता है। वीडियोग्राफर स्कूल की दीवार पर लगा दिन के भोजन का मेन्यू भी दिखाता है और उसकी वास्तविकता से तुलना करता है।
मामले की गंभीरता देखते हुए अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार ने अयोध्या के चौरेबाजार क्षेत्र के दिहवा पांडेय प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल एकता यादव के निलंबन आदेश जारी कर ग्राम प्रधान को नोटिस भेजा है। चूंकि स्कूल एक गांव के नजदीक है, इसलिए कई छात्र लंच ब्रेक में मिड मिल में मिला खाना लेकर घर चले जाते हैं और वहीं खाना खाते हैं।इसके कारण कुछ माता-पिता को बच्चों को भोजन में चावल-नमक दिए जाने के बारे में पता चला। कई अभिभावकों ने स्कूल के विरोध में प्रर्दशन भी किया। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर समय-समय पर औचक निरीक्षण करने को कहा गया है।
अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘वीडियो देखने के बाद हमने तुरंत जांच के आदेश दिए और तत्काल निलंबन का भी आदेश दिया हैं। शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी समय समय पर विद्यालयों का औचक निरीक्षण में मिड डे मील की भी जांच करते तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। इस संबंध में शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए।
. प्रिंसिपल को निलंबित कर प्रधान के खिलाफ नोटिस भेजा जाएगा. और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.”
