मेनू
News

मास्क पर जुर्माना वसूलने वाले विना मास्क के वसूल रहे जुर्माना

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 बुजुर्ग महिलाओं पर हाथी का हमला, एक की मौत

कोटद्वार । लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में वनविभाग कार्यालय के निकट जंगल से चारा पत्ती लेकर लौट रही महिलाओं पर हाथी ने अचानक हमला बोल दिया। हाथी ने एक महिला को पटक-पटक कर मार डाला, जबकि एक अन्य को हमला कर घायल कर दिया । घायल महिला का राजकीय बेस चिकित्सालय में उपचार चल रहा है ।

बेस चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार कि सुबह शिवपुर निवासी 65 वर्षीय कुंती देवी पत्नी चंद्रप्रकाश व 55 वर्षीय दमयंती देवी पत्नी वाचस्पति भट्ट साथी महिलाओं के साथ कोटद्वार रेंज के सुखरौ कक्ष संख्या एक के जंगल में पशुओं के लिए चारपत्ती लेने गई थी, इसी दौरान दोपहर करीब 1:00 बजे अचानक हाथी ने महिलाओं पर हमला कर दिया जिसमें दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। साथी महिलाओं ने घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी ।इसके बाद परिजन जंगल गए और घायल महिलाओं को चारपाई के सहारे सड़क तक लाए जिसके बाद दोनों महिलाओं को निजी वाहन व 108 की सहायता से राजकीय बेस चिकित्सालय लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा कुंती देवी को मृत घोषित कर दिया गया और दमयंती देवी का उपचार किया जा रहा है ।

लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि हाथी द्वारा किए गए हमले में एक महिला की मृत्यु हो गई है व एक महिला घायल है मृतक महिला के परिजनों व घायल को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा । वहीं डीएफओ ने लोगों से जंगल के अंदर ना जाने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में हाथियों के छोटे-छोटे बच्चे हैं जब लोग जंगल जाते हैं तो हाथी समझता है कि लोग उनके बच्चों को नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए हाथी लोगों पर हमला कर देते हैं। डीएफओ के अनुसार विभाग द्वारा लोगों को समय-समय पर जंगल के अंदर ना जाने के लिए जागरूक भी किया जाता है किंतु उसके बावजूद भी लोग जंगल के अंदर चले जाते हैं । वर्तमान में फायर सीजन चल रहा है अधिकांश स्टाफ की ड्यूटी आग की घटनाओं को रोकने के लिए लगाई गई है जिस कारण वन विभाग जंगल के अंदर जाने से नहीं रोक पा रहा है उन्होंने आमजन से वन विभाग के सहयोग की अपील की है ।

मास्क पर जुर्माना वसूलने वाले विना मास्क के वसूल रहे जुर्माना

कोटद्वार। प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एक बार फिर से मास्क लगाने पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।परिवहन विभाग कोटद्वार भी विना मास्क पहने हुए लोगों पर कार्रवाई करने दलबल के साथ विना मास्क पहने ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाने में जुट गया। ऐसा एक मामला परिवहन विभाग द्वारा रूटीन चेकिंग के दौरान बिना मास्क के सड़क पर वाहन चैकिंग के दौरान विना मास्क से ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों का यह नजारा किसी राह चलते खुरापाती ने  नजारा अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।कोटद्वार परिवहन विभाग के कोविड के नियमों को बड़ी मेहनत से कर्मचारी सरकार के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं, जिसका जीता जागता वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वीडियो के वायरल होने के बाद से ही परिवहन विभाग कोटद्वार के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं एआरटीओ कोटद्वार रावत सिंह कटारिया से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कह पल्ला झाड़ लिया है।

संबंधित खबरें