मार्डन स्कूली छात्र छात्राओं के स्कूल बैग कापी किताबों की जगह मिला यह……!
शिक्षकों से लेकर अभिभावक स्कूल बैग में मिली सामग्रियों को देख लगे बगलें झांकने
शिक्षा विभाग के निर्देश पर स्कूलों में विद्यार्थियों के स्कूल बैग की अचानक ली गई तलाशी
शिक्षा विभाग के निर्देशन में जब अचानक छात्रों के बैग की तलाशी ली गई और इस दौरान चेकिंग में चौंकाने वाली चीजें मिलने से शिक्षकों सहित अभिभावक बगलें झांकते नजर आने लगे। दरअसल स्कूल बैग की तलाशी के दौरान छात्र-छात्राओं के बैग से कॉन्डम, सिगरेट, लाइटर, पानी की बोतल में शराब, व्हाइटनर जैसी चीजें मिलने से जहाँ शिक्षक भौचक रह गए वही जिसने सुना वह कानों में हाथ रख बैठा। आपको बता दें कि इस पूरे मामले में मिली जानकारी के तहत कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्कूलों में छात्र-छात्राओं द्वारा मोबाइल फोन लेकर आने की शिकायतों को जांचने के लिए कुछ स्कूलों में अचानक बैग चेकिंग हुई। बैग चैकिंग के नतीजों से शिक्षक और मात-पिता को कुछ कहते नहीं बना।
दरअसल, इस अभियान के दौरान स्कूल के 8वीं, 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं के बैग से ऐसी-ऐसी चीजें निकलने लगी, जिसने सभी को हैरान कर दिया। सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार कई छात्र-छात्राओं के बैग से मोबाइल के अलावा कॉन्डम, गर्भनिरोधक गोलियां, लाइटर, सिगरेट, व्हाइटनर और अत्यधिक मात्रा में कैश भी मिला। यह सब देखने के बाद शिक्षकों के होश ही उड़ गए। जी दरअसल कक्षाओं में सेल फोन लाने की शिकायतों के बाद कुछ स्कूलों ने छात्रों के बैग की जांच शुरू की थी। केवल यही नहीं बल्कि कर्नाटक में असोसिएटेड मैनेजमेंट ऑफ प्राइमरी एंड सेकेंडरी स्कूल (KAMS) ने स्कूलों से छात्रों के बैग की जांच शुरू करने को कहा था।
हालाँकि, परिणाम जो सामने आया, वह अप्रत्याशित था। बाद में स्थिति को सावधानी से संभालने के लिए, स्कूलों ने अभिभावकों को नोटिस जारी किया और छात्रों को निलंबित करने की बजाय, काउंसलिंग की सिफारिश की। इस बारे में प्रिंसिपल ने कहा, ‘हालांकि हमारे स्कूलों में काउंसलिंग सेशन होते हैं, हमने माता-पिता से कहा कि वे बाहर से बच्चों के लिए मदद लें और 10 दिनों तक की छुट्टी इन्हें दी गई।

