महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सभी सुविधा सम्पन्न मॉडल क्रैच “पालना” का किया शुभारंभ
कुपोषण मुक्त भारत बनाने में कारगर साबित होगी आंगनवाड़ी सह क्रेच केंद्र “पालना” योजना – रेखा आर्या
हरिद्वार । सोमवार को महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने लेबर कॉलोनी BHEL हरिद्वार पहुंचकर प्रदेश के प्रथम आंगनवाड़ी सह क्रेच केंद्र “पालना” का उद्घाटन किया।
भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति सामर्थ्य योजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी सह क्रेच केंद्र “पालना” केंद्र सरकार महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत उत्तराखंड को प्रथम चरण में 34 आंगनबाड़ी कम क्रेच केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। जिसके तहत सोमवार को महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड के प्रथम आंगनवाड़ी सह क्रेच केंद्र “पालना” का हरिद्वार में उद्घाटन किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में संयुक्त सचिव महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार डॉ प्रीतम बी यशवंत भी वर्चुअल रूप से जुड़े थे। अपने संबोधन में उन्होंने महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य की तारीफ करते हुए कहा रेखा आर्या के मजबूत नेतृत्व में आज उत्तराखंड की महिलाएं सशक्त हो रही है ।
मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनवाड़ी सह क्रेच केंद्र “पालना” की मॉनिटरिंग सीधा भारत सरकार कर रही है जिससे यह प्रमाणित होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के अंतिम व्यक्ति को मजबूत करने का काम कर रहे हैं और जो सुविधा एक समर्थ परिवार के बच्चे को बचपन में मिलती है वही सुविधा मजदूरी करने वाले मजदूर के बच्चों को भी मिले ।
महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा आंगनवाड़ी सह क्रेच केंद्र “पालना” में कामकाजी महिलाएं अपने 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को सुबह 8 बजे से लेकर 5 तक छोड़ सकते हैं जहां बच्चों को 3 टाइम पौष्टिक भोजन , खेलने के लिये खिलौने समेत सभी सुविधाएं मिलेंगी इसके साथ ही हमारा कुपोषण मुक्त भारत का सपना भी पूरा होगा और कुपोषण से लड़ाई लड़ने में यह कारगर कदम साबित होगा। मंत्री रेखा आर्या ने कहा आंगनवाड़ी सह क्रेच केंद्र “पालना” मुख्य तौर पर औद्योगिक जगह पर स्थापित किए गए हैं जो कि कामकाजी महिलाओं की सहूलियत की दृष्टि से स्थापित किए गए हैं और निकट भविष्य में पहाड़ी जनपदों में भी आंगनवाड़ी सह क्रेच केंद्र “पालना” स्थापित किए जाएंगे ।
कार्यक्रम में भारत सरकार के संयुक्त सचिव डॉ प्रीतम बी. यशवंत, स्थानीय विधायक आदेश चौहान, निदेशक प्रशांत आर्य, सी.पी.ओ मोहित चौधरी और महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी समेत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद थी।
त्यौहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने दर्जनों खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
अभिहित अधिकारी खाद्य अजब सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनमानस को बेहतर सामग्री उपलब्ध हो इसके लिए जनपद भर में दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होेंने बताया कि आज पौड़ी शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए वहां साफ-सफाई व्यवस्था व खाद्य पदार्थों का नमूने जांच के लिए भेजे गये। उन्होंने बताया कि पौड़ी में होटल, रेस्टोरेंट, मिष्ठान भण्डार, परचून की दुकानो का निरीक्षण करते हुए प्रतिष्ठान स्वामियों को साफ-सफाई व उच्च गुणवत्ता की सामग्री रखने के निर्देश दिये हैं।
छात्र-छात्राओं को खोज एवं बचाव, आपदा का दिया प्रशिक्षण
पौड़ी। विकासखंड पौडी के अ0उ0रा0इ0का0 काण्डारा में आपदा प्रबंधन, जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर किशन सिंह पंवार ने छात्र-छात्राओं को खोज एवं बचाव, आपदा, जनजागरूकता का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने आपदा के प्रकार, बचाव उपकरणों, भूकंप, भूस्खलन, सड़क दुर्घटना, वनों को आग से बचाना, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना आदि की भी जानकारी दी।
प्रशिक्षण में प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर नौटियाल, आपदा प्रबंधन से विनोद नेगी व विद्यालय के छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।


