मेनू
News

मसीही समुदाय के लोगों ने गुडफ्राई पर प्रभु ईशु के बलिदान की झांकियां निकाली

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  मसीही समुदाय के लोगों ने गुडफ्राई पर प्रभु ईशु के बलिदान की झांकियां निकाली

कोटद्वार। मसीही समुदाय के लोगों ने कोटद्वार में शुक्रवार को गुफ्राइडे के अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान दिवस के रूप में मनाया । मसीही समुदाय के लोगों ने मैथोडिस्ट चर्च से कोटद्वार प्रभु ईशु के बलिदान से संबंधित झांकियां निकालकर शहर के मुख्य मार्गो पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए वापिस चर्च में पहुंचे। 

मैथोडिस्ट चर्च के पादरी ने गुडफ्राईडे मनाने की जानकारी देते हुए बताया कि गुडफ्राईडे के दिन ईसा मसीह को  सूली पर चढ़ाया गया था। प्रत्येक वर्ष गुड फ्राइडे शुक्रवार के दिन ईसाई समुदाय के लोग प्रभु ईशु के बलिदान को याद करते हुए इस अवसर पर उनके बलिदान पर क्षमा याचना कर पश्चाताप कर स्वयं को कष्ट देकर प्रभु ईशु उन्हें क्षमा देने व पुनः गलती न होने की प्रार्थना करते हैं। इसलिए इस दिन को पुण्य शुक्रवार भी कहा जाता है। गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय के लोगों के लिए काफी अहमियत रखता है। फ्राइडे को होली डे, ब्लैक डे, ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है।ईसाई समुदाय के लोग चर्च जाकर प्रभु यीशु को याद करते हैं. बाइबिल के अनुसार, प्रभु ईसा मसीह ने शुक्रवार के दिन ही अपने जीवन का बलिदान दिया था। इसलिए उनकी याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है. यही वो दिन था जिस दिन प्रभु ईसा मसीह को तमाम शारीरिक यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ाया गया था।इस मौके पर पास्टर विकास, सुनिता विलियम्स,डेजी सेमुअल, विजय फ्रेंकलिन, सीएम डैनियल, रोहनी मेशल सोनीया मसीह, जगतपाल सरोजनी देवी, संतोष आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें