मेनू
News

मदनमोहन मालवीय, तुलसी, अटल बिहारी जयंती के अवसर पर कोटद्वार में सांस्कृतिक छटा

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 मदनमोहन मालवीय, तुलसी, अटल बिहारी जयंती के अवसर पर कोटद्वार में सांस्कृतिक छटा

सर्व धर्म और सर्व राजनीतिक दलों को साथ लेकर हुवा कार्यक्रम 

देवभूमि फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास


कोटद्वार पहाड़ी और हिन्दू बाहुल्य पृष्ठभूमि का ईश्वर का प्रवेश द्वार एक बार फिर से पूरे देश के सनातन परम्परा में विश्वास करने वाली जनता को एक नई ताकत देने का काम कर गया। मौका और दस्तूर का समय था सनातन और भारतवासियों में सामाजिक जागृति जगाने, भारतीय महिलाओं को अंधविश्वास के अंधे कुएं से निकालने वाले जननायक मदन मोहन मालवीय की जयंती, भारतीय धार्मिक आस्था और जीवन दायिनी पौधे तुलसी की जयंती,भारतके पूर्व प्रधानमंत्री और हिन्दू समाजवादी परम्परा के जननायक अटल बिहारी बाजपेई की जन्मदिन की याद और क्रिश्चियन समुदाय के ईश्वर प्रभु ईशु के जन्मदिन पर कोटद्वार में देवभूमि फाउंडेशन के बैनर तले कोटद्वार में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से। कार्यक्रम के आयोजक और संचालकों ने कार्यक्रम को राजनीतिक पृष्ठभूमि भूमि से बाहर करने का प्रयास किया वह उल्लेखनीय है। कार्यक्रम में पूर्व काबिना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, कोटद्वार नगरनिगम की मेयर हेमलता नेगी,गौ सेवा लोक के अध्यक्ष, राज्य मंत्री अंथवाल और कोटद्वार के विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों और शिक्षा मंदिरों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सम्मानित किया। इस मौके पर फाउंडेशन के द्वारा ओपन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जिसमें प्रतिभागी स्कूलों, संगठनों और संस्थाओं ने भाग लेकर केवल मंनोरंजन नहीं किया वरन् सामाजिक संदेश देने का काम भी किया। आयोजकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान गुरू राम राम पब्लिक स्कूल कण्वघाटी को ट्राफी के साथ 8100 रूपयों से, दूसरे स्थान पर रहे डीएवी स्कूल को 5100रूऔर सब ट्राफी तथा तृतीय स्थान पर मेहरबान सिंह कंडारी इंटरमीडिएट कालेज विद्या मंदिर को लेकर सम्मानित किया।

संबंधित खबरें