रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
भूमि संरक्षण वन प्रभाग द्वारा स्कूली बच्चों को प्लास्टिक कचरे व पालीथीन मुक्त लिए किया जागरूक
कोटद्वार/रामनगर/रिखड़ीखाल- पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण मित्रों के साथ अब राज्य के सरकारी विभाग भी बढ चढ कर प्रतिभाग कर रहे हैं. कृषि भूमि व वनों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए पौड़ी जिले के रिखड़ीखाल विकासखंड अंतर्गत कोटड़ी गाँव के रा. प्रा. वि. में अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग, रामनगर के क्षेत्रीय रेंज रिंगलाडा के वन दरोगा बृजपाल सिंह व वन आरक्षी विवेकानंद मैठाणी ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को प्लास्टिक कचरे से कृषि व वनों को होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी. प्लास्टिक कचरे व पालीथीन उल्मूलन में छात्र छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए ग्लोबल वार्मिंग में पालीथीन व प्लास्टिक कचरे से बिगडते पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करते हुए विद्यार्थियों को अपने अपने क्षेत्र की धरती को प्लास्टिक और पालीथीन मुक्त करने की शपथ दिलवाई. इस मौके विद्यालय के प्रधानाचार्य विष्णुपाल सिंह नेगी स.अ. अंबिका प्रसाद ध्यानी वन सरपंच यशपाल सिंह चौहान सहित क्षेत्रीय निवासी मौजूद रहे.
