मेनू
News

भूमि विवाद में भतीजे ने रॉड से हमलाकर, ताई को दी मौत, ताऊ को भी किया घायल

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

भूमि विवाद में भतीजे ने रॉड से हमलाकर, ताई को दी मौत, ताऊ को भी किया घायल 

फोटो प्रतीकात्मक 

कोटद्वार। भूमि विवाद को लेकर मामला इतना अधिक बडा़ कि भतीजे ने ताऊ को किया घायल तो ताई को दी दर्दनाक मौत। कभी-कभी आदमी का ग़ुस्सा उसका विवेक किस कदर हर लेता है कि उसे अच्छे-बुरे की पहचान तक नहीं  हो पाती और उसका खामियाजा भुगतना पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ मामला कोटद्वार में सिगड्डी में हुवा जहां पारिवारिक जमीनी विवाद में मामला ऐसा बिगड़ा कि भतीजे ने ताऊ और ताई पर लाठी डंडों से हमलाकर ताऊ को गंभीर अवस्था में पहुंचा दिया और ताई को मौत की नींद। घटना सोमवार रात की है। हमलावर में खुद ही  108 को वारदात की सूचना दी। युवक का गुस्सा इस कदर हावी था कि उसने बिना कुछ सोचे-समझे ताई पर जोरदार वार कर दिया। ताई को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ताऊ भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें  तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है व उपचार जारी है।

पुलिस की सूचना रिपोर्ट: 

 दिनांक-19.05.2025 को  रात्रि थाना कोटद्वार क्षेत्र अंतर्गत स्थित  कलालघाटी  में पारिवारिक विवाद के चलते  (1) -श्रीमति नंदी देवी पत्नी कृपाल सिंह मेहरा नि0-दलितपुर सिग्ड्डी कोटद्वार उम्र-60 वर्ष , (2) – कृपाल मेहरा पुत्र स्व0 श्री प्रताप सिंह नि0-उपरोक्त उम्र-70 वर्ष के साथ राहुल मेहरा पुत्र कुन्दन मेहरा नि0-गन्दरियाखाल कोट्दवार उम्र-27 वर्ष के द्वारा   उक्त पति पत्नी के साथ लाठी डंडे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया  

       जिसमें उपरोक्त दोनो पति-पत्नी  को घायलों  होने की स्थिति  राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है ,  जिसमें श्रीमति नंदी देवी पत्नी कृपाल सिंह मेहरा को डॉक्टरों द्वारा जिला चिकित्सालय कोटद्वार में मृत घोषित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें