तेलीसोत नाले के निरीक्षण में मानकोंों के विपरीत पाया गया खनन
कोटद्वार। कोटद्वार तहसील के तेलीस्रोत में रिवर ट्रेनिंग नीति के तहत हो रहे चैनलाइज में भारी अनियमिताएं पाई गई, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विनोद कुमार और अवर अभियंतान कौशिक अली के द्वारा नाले का संयुक्त निरीक्षण किया गया तो खनन माफियाओं के द्वारा मानकों के विपरीत खनन करने का मामला प्रकाश में आया।स्थानीय प्रशासन के द्वारा क्षेत्र में नदी नालों में बरसात के मौसम में बाढ़, भू- कटवा जल-भराव व जानमाल के नुकशान से बचने के लिए नदी नालों की सफाई के लिए रिवर ट्रेंनिग नीति के तहत टेंडर जारी किये थे।प्रशासन ने नीति के तहत 1.5 मीटर गहराई तक नाले की सफाई करने के लिए अनुमति दी थी, लेकिन खनन अनुज्ञाधारक के द्वारा मानकों के विपरीत नालों की सफाई की जा रही है। मामले का खुलासा तब हुआ जब सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नाले के किनारे बनी सुरक्षा दीवारों के निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो नाले की गहराई देख उनकी आंखें खुली की खुली रह गई, जब उन्होंने नाले की गहराई नापी तो वह मानकों के विपरीत पायी गयी।पार्षद अमित नेगी ने बताया कि पूर्व में उपजिलाधिकारी ने पूरा भरोसा दिलाया था कि तेली स्रोत नाले में मानकों के तहत ही खनन किया जाएगा, लेकिन यहां पर खनन पट्टा धारक द्वारा खनन माफियाओं द्वारा मानकों के विपरीत खनन कराने की शिकायत मिली। सूर्यास्त के बाद भी पोकलैंड मशीन से खनन करने की लगातार शिकायत मिलने पर सहायक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि अनुज्ञाधारक को टेंडर के दौरान ही रिवर ट्रेनिंग नीति के नियमो से अवगत करवा दिया गया था, कि वह नाले की कुल चौड़ाई का दोनों और एक-एक चौथाई हिस्सा छोड़कर बीच के हिस्से में 1.5 मीटर गहराई तक सफाई कर सकते हैं, जांच में यह सब कुछ विपरीत पाया गया, जिसकी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है उपजिलाधिकारी के द्वारा ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
मालन नदी में मानकों के विपरित पोकलैंड मशीन से खनन का खेल बदस्तूर जारी
कोटद्वार। मालन नदी में दिन दहाड़े चली पोकलैंड और जेसीबी मशीन से खनन माफियाओं द्वारा खनन जारी, प्रशासन बेबस। मिली जानकारी के मुताबिक मालन नदी के तट पर इन दिनों सुरक्षा दीवार बनाये जाने का कार्य प्रगति पर है, जो कि वन विभाग की देख रेख में हो रहा है।लेकिन कुछ ठेकेदारों के द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिये वन अधिनियमों को ताक में रखकर दिन दहाड़े मालन नदी में जेसीबी मशीन उतार दी गई है।सूत्रों के मुताबिक मालन नदी में जेसीबी मशीन और पोकलैंड से मालन पुल से ऊपर की ओर खनन करने की शिकायत मिल रही थी, जैसे ही एक व्यक्ति के द्वारा जेसीबी मशीन की फ़ोटो अपने मोबाइल में खींचनी की कोशिश की गई तभी जेसीबी मशीन नदी से भाग गई।
भालू ने युवक पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल , हायर सेंटर रेफर
कोटद्वार। मानव वन्य-जीव संघर्ष के मामले उत्तराखंड में दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन राज्य के किसी न किसी जिले, तहसील क्षैत्र में कभी बाघ, हाथी व भालू द्वारा लोगों पर हमले की घटनाएं प्रकाश में आती रहती हैं। मंगलवार को पौड़ी जनपद के रिखणीखाल क्षेत्र में भालू द्वारा एक 28 वर्षीय युवक पर हमले की घटना प्रकाश में आई है। भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र के साथ बकरी चुगाने वालो ने शोरगुल मचाकर भालू को भगाया और घायल युवक को उपचार के लिए रिखणीखाल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख बेस चिकित्सालय कोटद्वार रेफर किया।रिखणीखाल तहसील से मिली जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय जितेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम टकोली खाल प्रखंड रिखणीखाल रोजाना की तरह मंगलवार को बकरी चुगाने के लिए जंगल गया तभी घात लगाए बैठे भालू ने युवक पर हमला कर दिया, अन्य बकरी वालों ने शोर मचाने पर भालू घायल युवक को छोड़ जंगल की ओर भाग गया।तहसीलदार राजेंद्र पंत ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए कोटद्वार बेस हॉस्पिटल भेज दिया गया जहां पर उसका उपचार जारी है, घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है, वन विभाग के द्वारा ही घायल युवक को आर्थिक मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
कोटद्वार: कॉन्स0 सज्जन सिंह (चालक) का पुलिस अधीक्षक प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल
(कोटद्वार)। जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी 0 रेणुका देवी द्वारा कोटद्वार कोतवाली में तैनात कॉन्स0 सज्जन सिंह (चालक) को कोविड कर्फ्यू के दौरान उनके बेहतरीन पुलिस कार्यों को देखते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया है। प्रशस्ति पत्र कोटद्वार सीओ अनिल कुमार जोशी द्वारा उन्हें दिया गया।
गौरतलब है कि, वर्ष 2021 के कोविड-19 महामारी द्वितीय लहर में कोविड कर्फ्यू के दौरान कोटद्वार कोतवाली में तैनात कॉन्स0 सज्जन सिंह (चालक) ने अपनी कड़ी मेहनत व लगन से कार्य कर पुलिस कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शासन/पुलिस मुख्यालय एवं उच्चाधिकारियों द्वारा निर्गत आदेशों/निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया है। जिसको देखते हुए जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी 0 रेणुका देवी द्वारा उनके पुलिस कार्यों की सराहना कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया है, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
