मेनू
News

भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर

रिपोर्टर: Author August 5, 2026
 भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर
कोटद्वार।पौड़ी जिले के पोखड़ा ब्लॉक में चारापत्ती लेने गयी महिला पर घात लगाए भालू ने अचानक हमला कर दिया। ऐसे में हमला होता देख महिला के साथ चारापत्ती लेने गई उसकी बहू ने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिससे भालू घायल महिला को छोड़कर वापस जंगल को लौट गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार देकर महिला को डॉक्टर ने हायर सेंटर कोटद्वार रेफर कर दिया गया।जानकारी के मुताबिक, सरोजनी देवी उम्र 50 वर्ष ग्राम-द्वीला तल्ला, रोजाना की तरह सुबह अपनी बहू के साथ चार पत्ती लेने जंगल में जा रही थी, तभी घात लगाए बैठे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। बहू के शोर मचाने के बाद भालू घायल महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखडा पहुंचाया।. चिकित्सों के मुताबिक, महिला की हालत  स्थिर है।
खुले स्कूलों मे कोविड की जागरूकता को लेकर कोटद्वार पुलिस ने चलाया अभियान
बुधवार दिनांक 04-11-2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कोरोना संक्रमण covid-19 से बचाव हेतु चलाए जा रहे, जन – जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना -कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र विभिन्न स्कूलों में जाकर शासन द्वारा जारी Unlock- 5 की गाइडलाइन का पूर्णत पालन किए जाने हेतु स्कूल में आने वाले छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को कोविड-19 संक्रमण के संबंध में व इससे बचाव के संबंध में जानकारी दी गई एवं सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को मास्क /सैनिटाइजर/ सोशल डिस्टेंनसिंग का पूर्णरूप से पालन किए जाने हेतु एवं प्रत्येक छात्र /छात्रा/ अध्यापक को स्कूल में प्रवेश करने से पूर्व थर्मल स्कैनिंग/ सैनिटाइजर का प्रयोग , मास्क को उचित तरीके से पहनने  व सामाजिक दूरी का पालन किए जाने के संबंध में जागरूक कर जानकारी दी गई l
जागरूकता अभियान की कमान एएसपी प्रदीप राय ने कोटद्वार मे स्वयं संभाला।

संबंधित खबरें