मेनू
News

भारत विकास परिषद् कोटद्वार द्वारा सामूहिक सरल कन्या विवाह समारोह आयोजन

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 भारत विकास परिषद् कोटद्वार द्वारा सामूहिक सरल कन्या विवाह समारोह आयोजन 

 आर्थिक रूप से कमजोर 3 कन्याओ का विवाह सांस्कृतिक सनातन परम्परा के साथ  सम्पन्न   

सामाजिक, सास्कृतिक सेवाओं से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटी भारत विकास परिषद कोटद्वार ईकाई द्वारा रविवार को   गाड़ीघाट विकास नगर स्थितएक निजी विवाह मंडप  मे आयोजित निर्धन परिवार की कन्याओं का विवाह समारोह का आयोजन किया गया । वैवाहिक कार्यक्रम  शुभारम्भ परिषद् के राष्ट्रीय सचिव अनुराग दुबलिश ने समस्त दम्पत्तियों  को सुखी वैवाहिक  जीवन का आर्शीबाद देकर किया ।    

  भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में   लक्ष्मी संग चि मनजीत सिंह , आयु. रिंकी संग चि. सोनम कुमार व आयु. करिश्मा संग चि. अभिषेक सिंंह का विवाह वैदिक मन्त्रोपचार के साथ पूर्ण हिन्दू रीति रिवाज से पं. जानकी प्रसाद द्विवेदी   के द्वारा  सम्पन्न हुआ । समाज के मध्य एक बड़ा सन्देश भारत विकास परिषद् कोटद्वार शाखा द्वारा दिया कि आर्थिक रूप से वंचित परिवार की कन्याए  किसी आर्थिक संकोच  के कारण जिनके विवाह मे देरी होती है उसके लिए समाज को आगे आकर ऐसे विवाह सम्पन्न कराने के लिए सबसे पहले तैयार है  ।

वैवाहिक समारोह के  संयोजक कैलाश चन्द्र अग्रवाल ने  बताया कि परिषद की ओर से सभी वर वधु को जीवनोपयोगी वस्तुऐ जैसे दीवान,बिस्तर ,बर्तन ,फर्नीचर,कपड़े, सिलाई मशीन , कानो के कुण्डल,मंगलसूत्र एवं पाइजेब इत्यादि साम्रगी भेंट स्वरूप दी गयी ।

इस अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष बृज प्रकाश  गुप्ता,प्रान्तीय महासचिव जे के मोंगा,प्रान्तीय प्रमुख ( सम्पर्क)श्रीमती अन्नपूर्णा बडोनी, शाखा अध्यक्ष राजदीप माहेश्वरी , सचिव विजय कुमार जैन ,कोषाध्यक्ष सुभाष नैथानी, संयोजक कैलाश चन्द्र अग्रवाल, सह संयोजक राजेन्द्र जखमोला, टी आर पांथरी , गोपाल बंसल ,द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, राकेश ऐरन, सुनील गुप्ता ,राकेश मित्तल, विष्णु अग्रवाल,एम एम उपाध्याय,सेवक राम मनुजा, श्रीकृष्ण सिंधानिया,चन्द्रमोहन सिंह रावत,प्रदीप अग्रवाल,श्याम सुन्दर अग्रवाल ,संजय अग्रवाल,महेश गोयल,सुरेन्द्र गोयल, विवेक अग्रवाल,शरत चन्द्र गुप्ता, धनेश अग्रवाल रमेश सिंधल  धर्मदीप अग्रवाल महिला संयोजिका सुनीता ऐरन,सुनीता अग्रवाल ,राजकमल माहेश्वरी ,इत्यादि सदस्य,विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी व  नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थितरहे ।

          राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ समपन्न 

   विद्यालयों शिक्षा के  तहत छात्र छात्राओं  को सामाजिक सेवाएं देने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से  विद्यालयों में  राष्ट्रीय सेवा योजना जोड़ा गया है । रविवार को  राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड  की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई  के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।  कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री गोवर्धन प्रसाद चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि हरीश कुमार भट्ट पूर्व सेवानिवृत्त प्रवक्ता राष्ट्रीय सेवा योजना पौड़ी जनपद के समन्वयक परितोष रावत एसएमसी के अध्यक्ष विनोद कुमार द्विवेदी एसएमसी की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सुनीता शाही विद्यालय के प्रधानाचार्य लखपत राज खुगसाल कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र भंडारी वरिष्ठ प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार बुडाकोटी, नीरज कुमार कमल, पूनम पाथरी, सुनील रावत, आलोक कुमार गुप्ता आदि ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्वयं सेवियों को नशा मुक्त रहने तथा समाज सेवा पर बल दिया। जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना पौड़ी के परितोष रावत ने समस्त स्वयंसेवीयों का आभार प्रकट करते हुए अपने वक्तव्य में स्वयंसेवकों में अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने पर जोर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य   खुगशाल  जी ने विद्यालय के समस्त स्वयंसेवकों को अपने संबोधन में अनुशासन नशा मुक्ति राष्ट्रप्रेम के साथ समाजोपयोगी कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कर मेहमानों को मंत्रमुग्ध किया ।  कार्यक्रम में राजकीय शिक्षक संघ पौड़ी के जिला अध्यक्ष जय दीप रावत, महामंत्री मनमोहन चौहान पूर्व गढ़वाल मंडल मंत्री देवेंद्र सिंह रावत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत लच्छू भाई भगवान सिंह नेगी मेरी कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वयं सेवकों का मनोबल बढ़ाया ।

राजकीय इंटर कॉलेज डाबरी के एनएसएस सस्वयंसेवीयो  ने स्वास्थ्य पल्सर पोलियो अभियान में  किया सहयोग  

लैंसडाउन | राइका डाबरी के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई  के स्वयंसेवकों  ने पल्स पोलियो अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों और नौनिहालो की माताओं पोलियो पिलाने में  सहयोग किया ।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी  विनोद कुमार कनेरा ने बताया कि रविवार को  विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवी विपिन, कु.नीलम, कु.ईशा, कु.सिमरन, कु.सलोनी ने अपने गांव के नजदीकी पल्स पोलियो टीकाकरण केंद्र पर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग कर स्वयंसेवियो ने टीकाकरण के राष्ट्रीय कार्यक्रम में सैनिटाइजेशन, तापमान, सोशल डिस्टेंसिंग, व नौनिहालों को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाने में अपना योगदान दिया।  स्थानीय जनता को पोलियो जैसी बीमारी में टीकाकरण के महत्व को समझाया और बताया कि कैसे अगर एक भी बच्चा छूटा तो समझो कि चक्र टूटा के नारे को सफल बनाना है और अपने नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी के अवश्य पिलाएं। स्वास्थ्य कर्मियों को स्वयंसेवकों के सहयोग से पल्सपोलियो  अभियान को सुचारू और सफल बनाने में महत्वपूर्ण मदद मिली। स्वास्थ्य कर्मियों ने  स्वयंसेवकों और विद्यालय का राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में धन्यवाद और आभार प्रकट किया ।

 

संबंधित खबरें