मेनू
News

भाजपा महिला मोर्चा ने महिला कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 भाजपा महिला मोर्चा ने महिला कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित

कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कोरोना संक्रमण के दौरान कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्थानीय वैडिग प्वाइंट महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम मैदोलिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि महिलाओं के ऊपर घर परिवार को संभालने की जिम्मेदारी होती है, फिर भी महिलाऐं समाज की जिम्मेदारियों को भलीभांति समझते हुए अपने जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करती है। उन्होंने केन्द्र में सत्तासीन भाजपा सरकार की नीतियों की भी सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से पूरे देश के लोगों का भला हो रहा है। इस मौके पर दर्जाधारी राज्य मंत्री दीप्ति रावत, सुषमा रावत, कार्यक्रम का संचालन शशि बाला केष्टवाल ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती अभिलाषा भारद्वाज, सहसयोजिका श्रीमती सुनीता कोटनाला, आशा कोठारी श्रीमती रानी नेगी, पूनम थपलियाल, प्रीति कुलाश्री, लक्ष्मी रावत, नगर मंडल अध्यक्ष बीना रावत, भाबर मंडल अध्यक्ष पूनम खंतवाल, सुमन ध्यानी, जिलाउपाध्यक्ष कमला रावत, मीनू डंगवाल, जिला मंत्री जयंती कुंवर, रजनी मौर्य, रेनू उनियाल, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शशि नैनवाल व रश्मि सिंह मौजूद थे।

कोटद्वार कोतवाली में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 कोटद्वार।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोतवाली कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में उच्च अधिकारियों के निर्देशन में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कोतवाली कोटद्वार के कर्मचारियों, महिला तथा  पुरुषों तथा थाना परिसर में निवासरत पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों का का चरक पैथोलॉजी   एवं डायग्नोस्टिक सेंटर बिजनौर से संबंधित चिकित्सक योगेंद्र सिंह द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा पैथोलॉजी से संबंधित जांच किए जाने हेतु ब्लड सैंपल लिए गए। कुल 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा ब्लड सैंपल के माध्यम से उपरोक्त लोगों का ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन तथा यूरिक एसिड टेस्ट किया जाएगा जिसकी रिपोर्ट से पैथोलॉजी सेंटर द्वारा अवगत कराया जाएगा। एएसपी मनीषा जोशी ने ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण इस मौके पर किया। 

 सनेह क्षेत्र की कीर्तन मंडलियों ने धूमधाम से मनाया महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस

कोटद्वार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सनेह क्षेत्र के वार्ड नं0 दो स्थित बिशनपुर में महिलाओं ने समाज सेवी अंजू पुंडीर के संयोजन में महिला दिवस को धूमधाम से मनाते हुए महिलाओं के अधिकारों की चर्चा करते हुए महिला अधिकारों के प्रति सचेत रहने का संकल्प लिया। महिला दिवस पर बड़ी संख्या में कीर्तन मडलियो ंसे जुड़ी महिलाएं और सामाजिक जन सरोकारों के प्रति समर्पण और निष्ठा से कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

बिशनपुर स्थित निजी विवाह मंडप में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शुभारंभ हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट एवं कांग्रेस की महामंत्री श्रीमती रंजना रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। बतौर मुख्य अतिथि पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी मातृशक्ति को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हंस संस्था और करुणामई माता मंगला हमेशा महिलाओं के उत्थान और उनके प्रति हमेशा सकारात्मक सोच रखते हुए मातृ शक्ति सहित समाज की सेवा में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि हंस ने बालिकाओं को शिक्षा , स्वास्थ्य और रोजगार पाने हेतु सक्षम बनाना, और खेलों में बढ़ावा देने हेतु हंस और माता मंगला के द्वारा विशेष सहयोग देकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा मातृशक्ति के सम्मान के लिए संस्था के माध्यम से कोई भी कमी नहीं रखेंगे। कहीं भी बहिनों को कोई समस्या होती है,बेहिचक हंस में संपर्क करें ,समस्या के समाधान हेतु हंस कोई कमी नहीं रखेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रंजना रावत ने महिला दिवस को एक ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि महिलाओं ने अनगिनत संघर्षों के बाद अपने अधिकारों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि, अमेरिका में मजदुर आंदोलन से यह दिन दुनिया के नक्शे पर आया। रंजना ने कहा कि सभी बहनों को आपसी मनमुटाव को छोड़ते हुए महिला सशक्तिकरण की आवाज को मजबूत करने के लिए देश की सरकार से लोकतंत्र में बराबरी का हक भी मांगना होगा। राज्य की विधानसभा से लेकर देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा और लोकसभा में भी महिलाओं को बराबरी का हक मिले। रंजना ने इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सफलता के लिए सभी महिलाओं को अपने साथ होने वाले हर प्रकार के अभद्र व्यवहार महिला हिंसा , परिवार में हो या परिवार के बाहर इसके खिलाफ मुखर होकर अपनी आवाज बुलंद करने की बात की। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं ने इस अवसर पर सुंदर गीत नृत्य और नाटकों के माध्यम से महिला समाज के हकों को बुलंद किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन अंजू पुंडीर ने किया। 

नवी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र जंगल में पेड़ पर लटका मिला 

कोटद्वार। सनेह क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर से सटे जंगल में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घास लकड़ी लेने गई महिलाओं ने शव मिलने की सूचना सनेह चौकी पुलिस को दी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है, असली स्थिति पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलने से पता चलेगी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है, पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 18 से बीस वर्ष हो सकती है। युवक की पहचान सनेह से सटे यूपी के जिला बिजनौर के बावनसराय निवासी के रूप में हुई है। मृतक युवक कक्षा नवीं में पढ़ने वाला बताया जा रहा है। 

संबंधित खबरें