भाजपा के कोटद्वार जिले के युवा भाजपा अध्यक्ष से खास मुलाकात
कोटद्वार भाजपा के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र रावत से हुई खास मुलाकात भाजपा की कार्यशैली,कोटद्वार के विकास मे आ रही मुश्किलों,भाजपा खेमे मे गुटबाजी और भाजपा को संगठित करने को लेकर चर्चा हुई।
भाजपा के युवा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र रावत ने बेबाकी से पूछे गए
सवालों का उत्तर दिया। कोटद्वार भाजपा की युवा को नेतृत्व को कमान सौपे जानेक्ष पर रावत ने कहा कि अनुभवी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी चुनावों को लेकर युवाओं को प्रक्षिशित कर भाजपा को मजबूती प्रदान करना है। वहीं भाजपा में कोटद्वार ईकाई का गुटबाजी में होने को सिरे से नकारते हुए केवल मिडिया और विपक्ष द्वारा भाजपा को कमजोर जताना है बताया। वहीं कोटद्वार का विकास नई सरकार में अवरूद्ध होने के प्रश्न का उत्तर देते हुए नगर निगम मेयर और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि पूर्व मंत्री की ईगो और कोटद्वार की जनता द्वारा उन्हें नकारने का बदला लेते हुए नगर निगम की आड़ में विकास कार्यों में अड़ंगा लगा रहे हैं।