मेनू
News

ब्लाक प्रमुख राणा ने वनों में आग सुरक्षा पर विभाग की पीठ थपथपाई

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

ब्लाक प्रमुख राणा ने वनों में आग सुरक्षा पर विभाग की पीठ थपथपाई

 विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अवसर पर ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल ने ब्लाक क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले रैंज कार्यालयों चैलूसैंण,मटियाली और जहरीखाल के वन क्षेत्राधिकारीयों, कर्मचारियों व हंस फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं के साथ अग्नि शमन गोष्ठी में भाग लेकर वनविभाग, भूमि संरक्षण विभाग और हंसफाउडेशन के आपसी तालमेल से पहाड़ों के वनो में अग्नि से होने वाली तबाही की रोकथाम के लिए किए जा प्रयासों को सराहा। गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी विशन दत्त ने बताया कि राज्य सरकार और वन विभाग ने समय पूर्व वनों में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के लिए तैयारियां कर वनो को आग लगने की घटनाओं में काफी हद तक रोकथाम लगाने में हंस फाउंडेशन के सहयोग सफलता पाई। गोष्ठी में तीनों रैजों के रेंजर, फारेस्टर, फारेस्ट गार्ड,वनकर्मी सहित हंस फाउंडेशन से परियोजना समन्वयक सतीश बहुगुणा,नीलम रावत, संगीता देवी और योगेन्द्र सिंह ने भाग लिया।


उत्तराखंडरिजल्टः उत्तराखंड बोर्ड में बेटियों ने मारी बाजी, लड़के रह गए इतना पीछे, 


 उत्तराखंड हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में बालिकाओं जलवा

देहरादूनः उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आ गया है। हाईस्कूल का रिजल्ट इस साल 77.47 प्रतिशत रहा। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 71.12 प्रतिशत रहा। बालिकाओं ने बालकों से करीब 14 फीसदी ज्यादा 84.06 प्रतिशत सफलता पाई है। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का इंटर का रिजल्ट 82.63 प्रतिशत रहा. बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.74 फीसदी रहा. छात्राओं का पास होने का प्रतिशत 85.38 प्रतिशत रहा।



 

जारी सूचना के अनुसार, 10वीं की परीक्षा में 77.74% स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं इस साल कुल 85.38 फीसदी छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। हालांकि पिछले साल कुल पास प्रतिशत 98.86 फीसदी था। वहीं इस साल 10वीं में लड़कों का पास प्रतिशत 99.30% रहा था, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 98.86 फीसदी है। हरिद्वार के एसवीएमआईसी मायापुर की छात्रा दिया राजपूत ने इंटर में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। दिया ने 500 में से 485 अंक हासिल किए हैं. दिया का कुल प्रतिशत 97.00 है

संबंधित खबरें