रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
ब्रेक फेल होने पर बस पलटी, बड़ा हादसा टला
कोटद्वार। फतेहपुर बैंड के ऊपर एक बस ब्रेक फेल होने पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई । सूचना पर चौकी प्रभारी दुगड्डा उप निरीक्षक ओमप्रकाश मय फोर्स के मौके के लिए रवाना हुए मौके पर पहुंच कर देखा तो बस नंबर यूके 13 TA 00406 जोकि ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी को पहाड़ की तरफ चढ़ाकर रोड पर ही पलटा दी। बस में 25 लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई है। घायलों को तुरंत बस से निकालकर सरकारी अस्पताल दुगड्डा भेजा गया। वहीं अन्य सवारियों को अन्य गाड़ियों में बिठा कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। चालक मनमोहन सिंह पुत्र आनंद सिंह निवासी जुवा दुगड्डा ने बताया कि बस सवारियां लेकर सैधार गुमखाल की तरफ से कोटद्वार जा आ रही थी कि अचानक फतेहपुर बैंक से ऊपर बस के ब्रेक फेल हो गया, जिसकी वजह से बस को पहाड़ पर चढ़ा कर सड़क पर पलटा दिया अन्य सभी सवारिया सकुशल हैं।
चार दिवसीय प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल एग्लिंग महोत्सव का समापन
कोटद्वार।जनपद के नायर घाटी में आयोजित चार दिवसीय प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल एवं राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता के तहत प्रथम एग्लिंग महोत्सव समापन समापन के अवसर पर कार्यक्रम स्थल व्यास घाट में मुख्य विकास अधिकारी श्री आशीष भट गाई ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए प्रतियोगिता में पहुंचे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया।सबसे बड़ी महाशीर मछली पकड़ने वाले प्रथम तीन विजेता इस तरह है –
प्रथम स्थान पर हिमाचल प्रदेश के सतपाल रहा, जिन्होंने 13 पाउंड के महाशीर मछली पकडे। द्वितीय स्थान पर देहरादून के अहमद अली रहा 10पाउंड महाशीर मछली, जबकि तृतीय स्थान पर पंजाब के तेगबीर सिंह मान रहा है।वहीं सर्वाधिक मछली आखेट के विजेता इस तरह है – मरचुला के संजीव परोदिया प्रथम, रामपुर के अहमद अली गाजी तथा मरचुला के श्याम गुरुंग विजेता रहा है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अभिषेक मिश्रा जिला पर्यटन विकास अधिकारी/ साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, डी सीएफआर से वैज्ञानिक डॉ दीप ज्योति बरूआ, आर एस हलदर, ग्राम प्रधान अनीता देवी रविन्द्र पोस्ती आदि उपस्थित रहे।
प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल एवं राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ सम्पन्न
कोटद्वार।जनपद के नायर घाटी में आयोजित चार दिवसीय प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल एवं राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता रविवार को विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ सम्पन्न हो गया। जनपद के सतपुली के समीप बिलखेत में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री मुकेश सिंह कोली ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, ट्राफी एवं सम्मान राशि से सम्मानित किया। नयारघाटी एडवेंचर फेस्टिवल में आयोजित पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमित कुमार, द्वितीय स्थान रंजीत सिंह और तृतीय स्थान चित्र सिंह ने प्राप्त किया। प्रथम विजेता को 50,000 द्वितीय को 30, 000 तथा तृतीय विजेता को 20,000 हजार रुपए की सम्मान राशि दी गई।
ये तीनों विजेता बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश से है। पैराग्लाइडिंग करने वाले प्रतिभागी पैराग्लाइडिंग की इस नयारघाटी साइट को बेहतरीन साइट बता रहे हैं।फेस्टिवल में आयोजित माउंट बाइकिंग की महिला प्रतियोगिता में नेपाल से आई ऊषा खनाल प्रथम और नेपाल की ही अनीषा गुरुंग दूसरे स्थान पर रही इस प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली ऊषा का कहना है कि यह प्रतियोगिता उसकी उम्मीदों से कहीं आगे रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। माउंटेन बाइकिंग की पुरुष प्रतियोगिता में नेपाल से आये आशीष शेरपा पहले देहरादून के रमेश भारती दूसरे और नेपाल के ही आकाश शेरपा तीसरे स्थान पर रहे। जबकि ट्रेल रनिंग में डब्बलसिंह प्रथम, अवनीश रावत द्वितीय और राजीव नम्बूरी तृतीय स्थान पर रहे ये तीनों धावक गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट के जवान है।
विजेता प्रतिभागियों को विधायक पौड़ी मुकेश कोली सम्मान राशि, स्मृति चिन्ह् व ट्राफी भेंट कर प्रथम विजेता को 30,000 द्वितीय को 20, 000 तथा तृतीय विजेता को 10,000 हजार रुपए की सम्मान राशि दी गई।
जबकि पैराग्लाइडिंग में एकमात्र महिला प्रतिभागी अरूणाचल की अलीशा बेस्ट वुमन कैटेगरी का पुरस्कार दिया गया। जिन्हे 21 हजार की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र व ट्राफी भेंट की गई। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से इस क्षेत्र में युवाओं के लिए नयी संभावनाएं जागी है।
समापन समारोह में सम्मिलित स्व. शुभांगशरण रतूड़ी की पत्नी निधि ने कहा कि अगले वर्ष से होने वाली आयोजित प्रतियगिताओं में प्रथम प्रतिभावान महिला और पुरुष पायलट को शुभांगशरण रतूड़ी मेमोरियल सम्मान उनके परिवार द्वारा दिया जाएगा।सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली ने कहा कि इस एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिबल से मेरी विधानसभा को एक नई पहचान मिली इस फेस्टिबल को सफल बनाने में जिले के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिलाधिकारी ने ही मुख्यमंत्री के स्वप्निल प्रोजेक्ट तेरह जिले तेरह डेस्टिनेशन को पौड़ी जिले में साकार किया यह डेस्टिनेशन युवा पीढ़ी को रोजगार स्वरोजगार देने वाली डेस्टिनेशन बन गयी है। समापन समारोह में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भट्टगई ने कहा कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की प्रतिभागिता से यह आयोजन और अधिक महत्वपूर्ण हो गया. साहसिक क्रीड़ा के विशेषज्ञ खिलाड़ियों की उपस्थिति से नयारघाटी पैराग्लाइडिंग साइट को महत्वपूर्ण पहचान मिली.इस प्रतियोगिता से प्रदेश के युवाओं के लिए एक सम्मानजनक पेशे में अपना हुनर दिखाने की नई पहल का भी आगाज हुआ, अब इस क्षेत्र के युवा अपनी राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय पहचान बनाने में भी कामयाब होंगे।इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी/ साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, तहसीलदार हरिमोहन खण्डूरी, ग्रुप कैप्टन आलोक चटर्जी, हासा से विनय कुमार, अजय खण्डूरी, मयंक घिल्डियाल, सहित सभी प्रतिभागी, निर्णायक, खेल प्रेमी व अन्य गणमान्य मौजूद थे।


