मेनू
News

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जनपदीय टास्क फोर्स का आयोजन

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जनपदीय टास्क फोर्स का आयोजन 

लोक संवाद टुडे/ 16 सितम्बर, 2022

     शुक्रवार को  जिलाधिकारी जोगदंडे ने सभी बाल विकास अधिकारियों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत किये गये कार्यों और चलाये गये जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा बाल विकास विभाग के अतिरिक्त शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज विभाग इत्यादि सहयोगी विभागों से भी अभियान के तहत किये गये सहयोगात्मक कार्याेे की जानकारी ली।

       उन्होंने विकासखण्ड वार एनीमाइज्ड महिलाओें व बच्चों, कुपोषित, अल्पपोषित, कम वजनी और ओवरवेट बच्चों का पृथक-पृथक विवरण प्रस्तुत करने तथा इसमें सुधार लाने हेतु तद्नुसार बेहतर प्लान बनाते हुए उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को निर्देशित किया कि सभी सी.डी.पी.ओ. और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एनीमाइज्ड महिलाओं और बच्चों के एनीमिया की जांच का प्रशिक्षण दिलवायें। इस संबंध में यदि जांच किट की आवश्यकता हो तो उसे उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला और बच्चों की जांच से पता चल जायेगा कि किस महिला और बच्चे में किस चीज की कमी है। तत्पश्चात् उस महिला और बच्चे को जिस इलाज अथवा पोषक तत्वों की आवश्यकता होगी उसको नियमित निगरानी में उसी अनुरूप उपलब्ध करवाकर उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकेगा। उन्होंने इसके लिए कोटद्वार और पौड़ी में कार्यशाला का आयोजन करने के भी निर्देश दिये और कहा कि इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सहयोगी विभागों को भी आंमत्रित किया जाये।

      उन्होंने प्रत्येक माह की 05 तारीख को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के वजन लेने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की भी जांच करने तथा उनके खान-पान की आदतें, अच्छे पोषक आहार पदार्थों के सेवन के साथ-साथ बेहतर दिनचर्या और साफ-सफाई से संबंधित बातों को भी साझा करनें के निर्देश दिये।

      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे ने सुझाव दिया कि महिला ग्राम प्रधानों तथा अलग-अलग स्थानों की किशोरियों की इसमें अधिक भागीदारी बढ़ाकर तथा उनकी विशेष रिक्वायरमेंट के अनुरूप हाइजीन और स्वास्थ्य सुविधा को उनके अनुभवों के आधार पर उपलब्ध कराने से और भी बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। इसलिए इन बिंदुओं को भी अपनी कार्ययोजना में शामिल किया जाये।

      आयोजित बैठक में सीएमओ डॉ0 प्रवीण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, डॉ रमेश कुंवर सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

पल्स पोलियो अभियान व मिजल्स- रूबेला अभियान की जनपदीय टास्क फोर्स समिति की समीक्षा बैठक 

      जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार पल्स पोलियो अभियान और मिजल्स- रूबेला अभियान की जनपदीय टास्क फोर्स समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

       बैठक में  जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से अगामी 18 सितम्बर को पल्स पोलियो अभियान की बूथ एक्टिविटी तथा 19 से 24 सितम्बर 2022 तक डोर-टू-डोर अभियान की तैयारियों की विभिन्न क्षेत्रवार प्रभारी चिकित्साधिकारियों से जानकारी ली गयी। 

         जिलाधिकारी ने 18 सितम्बर, 2022 को बूथ डे एक्टिविटी पर अधिकाधिक बच्चों का प्रतिभाग करवाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने, तत्पश्चात डोर-टू-डोर हाउस एक्टिविटी के दौरान ऐसे क्षेत्रों जहां पर पूर्व के अनुभव के आधार पर टीकाकरण में बच्चों के छूटने की संभावना रहती है, पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिये।

         जिलाधिकारी ने फ्लोटिंग पॉपुलेशन (घुमंतू जनसंख्या), विभिन्न निर्माण कार्य में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों, दूरस्थ क्षेत्रों जहां जनसंख्या न्यूनतम तथा विखरी हुई है तथा पूर्व के टीकरण में कम प्रतिशतता वाले क्षेत्रों को विशेष फोकस करते हुए शत-प्रतिशत कवर करने के लिए विशेष माइक्रोप्लान तैयार करने तथा उसका बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिये, ताकि एक भी बच्चा पोलियो तथा मिजल्स- रूबेला से वैक्सीन से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने विभिन्न चैक पोस्ट, बस अड्डों, लोगों के ठहरने की जगहों के लिए विशेष मोबाइल टीमें तैनात करने के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये। साथ ही पुलिस, परिवहन, पंचायतीराज, बाल विकास, विद्युत आदि विभागों को भी अभियान को सफल बनाने के लिए अपने- अपने स्तर पर अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिये।

      आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाडें, सीएमओ डॉ0 प्रवीण कुमार, डब्ल्यू0एच0ओ0 से डॉ अजीत गुप्ता व डॉ0 नसीम अहमद सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोटद्वार में संवाद आर्ट ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चलाया डेंगू से बचाव का जागरूकता अभियान  

 कोटद्वार। शुक्रवार को सिद्धबली बाबा मंदिर सहित कोटद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में बरसात के बाद उभरने वाली बीमारियों जिनमें डेंगू जो कि जानलेवा बीमारी है,उसकी रोकथाम और बचाव अभियान को लेकर पौड़ी की संवाद आर्ट ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। ग्रुप के कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगों को डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से सचेत करते हुए उससे बचाव और सावधानी बरतने का संदेश दिया। 

संबंधित खबरें