देशभर की ताज़ा मरीन बड़ी घटनाएं
बड़ी खबर यूपी के मेरठ से
लुटेरों ने दिनदहाड़े दिया बड़ी लूट को अंजाम
मेरठ में चीनी कारोबारी अमित अग्रवाल से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए लूटे। दो बदमाशों ने गन पॉइंट पर लेकर लूटपाट की। भावनपुर क्षेत्र का मामला,
कृषि कानूनों के विरोध में संसद में ट्रैकर चलाकर पहुचे राहुल गांधी,
साथी सहयोगी हुए गिरफ्तार
राहुल गांधी बोले – कांग्रेस अंदाताओ के साथ थी और रहेगी।
कर्नाटक से बड़ी खबर, कर्नाटक राजनीति में धमाका
बीजेपी की मुख्यमंत्री बदलने की परम्परा में फिर लगे चार चांद
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा।
राज्यपाल को सौपा स्तीफा, राज्यपाल ने स्तीफे को किया मंजूर।
स्तीफा देने के बाद बोले येदियुरुपप्पा – मैं राजनीति में रहूंगा और पार्टी के लिए करूंगा मेहनत
नए सीएम के नाम के लिए जेपी नड्डा और अमित के बीच शुरू हुई बैठक।
सफाई कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल, शहर बेहाल
कोविड-19 में सबसे आगे रहने वाले फ्रंटियर वारियर्स और स्वच्छता अभियान के सबसे बड़े सिपाही पूरे उत्तराखंड के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके चलते उत्तराखंड के छोटे बड़े शहरों से लेकर आम जनजीवन बुरी तरह से त्रस्त और बेहाल हो गया है। नगरनिगमों, नगरपालिका के अधिकारी कार्यालयों में कुर्सियां तोड़ रहे हैं तो राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर सफाई कर्मचारियों का मखौल उडा रहे हैं।

कोटद्वार नगर निगम जोकि गढ़वाल का मुख्य प्रवेश द्वार भी है, कूड़े के अंबारों से भरा पड़ा है। नगर निगम प्रशासन, प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक इन फ्रंटलाइन के सिपाहियों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं, साथ ही राज्य व नगर निकायों के लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। कोटद्वार में नगर निगम के आशीर्वाद से मालगोदाम रोड पर राज्य सरकार के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूल के समीप लगे कूड़े के ढेर से ही पूरे नगरनिगम क्षेत्रों का अनुमान लगाया जा सकता है कि स्थिति कितनी विकट और विनाशकारी होने वाली है।