मेनू
News

बलात्कार के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 उत्तराखंड  विधानसभा  चुनाव 

ऋतु खंडूड़ी के लिए  रक्षा राज्य मंत्री ने  सैनिकों के  नाम पर मांगे वोट

भाजपा  प्रत्याशी ऋतु खण्डूड़ी के समर्थन में मंगलवार को कोटद्वार के निजी  विवाह मंडप  में रक्षा राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह  द्वारा जनसभा को संबोधित किया गया। जनरल वी के सिंह  ने  रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की भूमि देश की आन बान शान है,क्योंकि यह देवताओं और  कृषि मुनियों  की तपोभूमि है। जनरल सिंह ने कहा कि मैं कोटद्वार एक सैनिक की बेटी के समर्थन में आया हूं। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कोटद्वार से हर हाल में भाजपा को विधायक बनाना है। भाजपा  की डबल इजन की सरकार ने  उत्तराखंड  में राज्य हित मे  सराहनीय कार्य किया है ।

      बलात्कार  के फरार आरोपी को  किया गिरफ्तार

राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ था मामला 

जनवरी  माह 2022 को एक  युवती द्वारा , पौड़ी गढ़वाल ने राजस्व पुलिस चौकी वनेलस्यूँ पौड़ी गढ़वाल में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था कि अभियुक्त धर्मेंद्र पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम खोन पट्टी बनेलस्यूँ तहसील व जिला पौड़ी गढ़वाल ने उसके साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। जिस सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी वनेलस्यूँ पौड़ी गढ़वाल ने  युवती  की तहरीर  के आधार पर मु0अ0सं0 01/2022 धारा 376/323/506/504 भादवि0 बनाम धर्मेन्द्र पंजीकृत किया गया। अभियोग की गम्भीरता को देखते हुये विवेचना राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित हुई जिसके फलस्वरूप  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए  निर्देशित किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसांई के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिर  की जानकारी के अनुसार  अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उनके घरों एंव सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर  पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त धर्मेन्द्र को पौड़ी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया गया। 

अभियुक्त का नाम पताः-

धर्मेंद्र पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम खोन पट्टी बनेलस्यू तहसील व जिला पौड़ी गढ़वाल (उम्र- 27 वर्ष)।

पंजीकृत अभियोगः- पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2022 धारा 376/323/506/504 भादवि0

पुलिस टीमः- महिला उपनिरीक्षक पूनम शाह,आरक्षी  शेखर सैनी ,आरक्षी अर्जुन, आरक्षी  सूर्यमोहन

*

संबंधित खबरें