बरसात में खुली नगर निगम और प्रशासन की तैयारियों की पोल
शनिवार और रविवार को बरसात शुरू होते ही कोटद्वार में पानी से भरी सड़कों और गलियों में पानी भरने से आम जनजीवन को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश ने सुबह रविवार को भी थमने का नाम नहीं लिया, जिसके चलते कोटद्वार की सभी सड़कों और गली मोहल्लों की नालियों को बारीक के पानी से लबालब कर क्षेत्रवासियों को मुसीबत में डाल दिया। सबसे बुरा हाल तो देवी रोड गुनियाल मार्केट के आसपास से लेकर तडियाल चौक तक का रहा जहां पानी की सही निकासी न होने के कारण सड़कों का पानी लोगों के घरों में जा घुसा। रविवार की सुबह से लोग अपने घरों से पानी निकालते दिखाई दिए। गोनियाल मार्केट के समीप तो इतनी बुरी स्थिति थी कि नालियों चोक होने की वजह से और नहर बंद होने की वजह से सड़क का पानी लोगों के घरों में जा घुसा पानी की सही निकासी ना होने के कारण दिन भर लोग अपने घरों और गलियों का पानी की निकासी का रास्ता बनाते रहे। यही हाल शहर के जौनपुर, गोविन्द नगर, काशीरामपुर, का भी रहा। लोगों के अनुसार नगर निगम और प्रशासन ने पानी निकासी के रास्ते बंद कर सड़कें बनवा दी, नालियों की समय से सफाई नहीं करवाई, देवी रोड की मुख्य नहर की भी सफाई नहीं करवाई,सड़क चौड़ी करने के नाम पर अतिक्रमण कारियों से सरकारी जमीन छुड़ाने के बजाए नहर को ही ढक दिया जिस कारण पानी का सही और पूरा निकासी नहीं हो पा रहा।
शनिवार और रविवार को हुई बरसात से कोल्हू नदी उफान पर
शनिवार देर रात से हुई भारी बारिश और सुबह रविवार तक चली बारिश ने कोल्हू चौड से बहने वाली कोल्हू नदी में भारी उफान हुआ जिसके चलते सनेह पुलिस चौकीीवह वन विभाग बैरियर पर मोर्चा की,पाखरौ,चिल्किया बढ़ापुर से आने वाले, दूधिए, दुग्ध वाहन, मजदूर और व्यवसाई घंटों तक कोलू नदी के तट पर कई घंटे अटके रहे और पानी कम होने का इंतज़ार करते रहे। वहीं पुलिस ने भी सनेह पार्क में घूमने वाले पर्यटकों को पार्क में घूमने पर पाबंदी लगा दी, क्योंकि घूमने वाले पर्यटक लोग नदी के किनारे अक्सर सेल्फी लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं इसलिए पुलिस ने रविवार को पर्यटकों पर काफी सख्ती दिखाई जिसके चलते काफी पर्यटक मायूस होकर वापस लौट गए। वहीं मुरादाबाद कांठ से सिद्धबली दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को भी सिद्धबली बाबा के बगैर दर्शन किए वापस लौटना पड़ा। पुलिस को उनके वाहनों के पूरे कागज नहीं मिले और कई यात्रियों द्वारा पीसीआर टेस्ट व वैक्सीन नहीं लगाई गई थी जिस कारण पुलिस ने उन्हें चौकी से आगे नहीं जाने दिया।


