मेनू
News

बंदरों के आंतक से निजात दिलाने को लेकर पूर्व मंत्री व महापौर ने वन विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा पत्र

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 एडीएम पौडी ने सतपुली में अवैध निर्माण को किया  सील ।

सतपुली l विकास खंड एकेश्वर के ग्राम मलेथी मैं राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर बन रहे अवैध निर्माण को जिला विकास प्राधिकरण के द्वारा आज सील कर दिया गया । कोर्ट की अवहेलना करने एवं नक्शा पास न करने पर जिला विकास प्राधिकरण द्वारा जितेंद्र सिंह चौहान के द्वारा बनाए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया गया l  

उपजिलाधिकारी सतपुली सन्दीप कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम मलेठी में लम्बे समय से अवैध निर्माण कार्य  चल रहा था जिसमें पेट्रोल पंप के निर्माण के लिए किया जा रहा है लेकिन नक्शा पास न करने के कारण कई बार नोटिस दिया गया कल कोर्ट में पेश न होने के बाद न्यायालय द्वारा इस अवैध निर्माण को सील करने का आदेश दिया गया । जिसके बाद आज अवैध निर्माण स्थल पर पहुँचकर सीलिंग की कार्रवाई की गई ।

इस दौरान एडीएम पौड़ी  डॉ० एस के बर्नवाल सहित जिला विकास प्राधिकरण के जेई जी एस कोण्डल, थाना सतपुली प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला एवं शासन-प्रशासन मौजूद रहा ।

कैप्शन – सतपुली के निकट बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर चल रहे अवैध निर्माण को सीज करता प्रशासन ।

बंदरों के आंतक से निजात दिलाने को लेकर  महापौर ने वन विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा पत्र

कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने वन विभाग के प्रमुख सचिव को बंदरों से निजात दिलाने को लेकर पत्र प्रेषित किया।

पूर्व काबीना मंत्री एवं महापौर ने प्रमुख सचिव वन को प्रेषित पत्र में कहा कि वर्तमान में कोटद्वार भाबर में बंदरों ने आंतक मचा रखा है, आये दिन बंदरों के द्वारा राह चल रहे लोगों की काटे जाने की घटनाऐं भी प्रकाश में आ रही है, जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलना दूभर हो रखा है, बंदर अब इतने निडर हो गये है, वे घरों में रखे प्रिजों को खोलकर रखे सामान को उठा ले रहा है, छतों में रखे कपड़ों को फाड दे रहे है। इसके अलावा बंदरों के झुंड के झुंड आकर किसानों की खड़ी फसल को बर्बाद कर रहे है, साथ ही लोगों के द्वारा घरों के आसपास बोयी गयी साग सब्जी को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे है, पूर्व काबानी मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2015-16 में कण्वाश्रम में बंदरों को रखने के लिए एक बंदरबाड़े का निर्माण करवाया गया था, कहा कि बंदरों को पकड़कर उक्त बंदरबाडे़ में डलवाने के लिए सम्बधित विभाग को आदेश निर्गत कर क्षेत्रवासियों को बंदरों के आंतक से निजात दिलाने में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें