बंगाल के किसानों की तरह नीली क्रांति अपनाकर उत्तराखंड के किसान भी बन सकते हैं मालामाल
उत्तराखंड के किसानों के लिए मछली उद्योग बन सकता है फायदे का सौदा
कम भूमि और कम लागत में परिवार को बना सकते हैं मछली पालन का उद्योग कर समृद्ध
मछली पालन के साथ इंटीग्रेटेड फार्मिंग के तहत पोल्ट्री उद्योग भी कर सकते हैं संयुक्त रुप से
कृषि कार्यों में किसानों के लिए सफेद क्रांति, हरित क्रांति के बाद नीली क्रांति का दौर चल पड़ा है। जो भी किसान लघु मध्यम या उत्तम श्रेणी का है वह अपने कृषि व्यवसाय के साथ साथ मछली पालन उद्योग कर नीली क्रांति अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकता है। पूरे देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार नीली क्रांति के तहत मछली पालन उद्योग के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही हैं। 50% परसेंट सब्सिडी के साथ लघु और छोटे किसान अपना कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। 50 वर्ग म भूमि से लेकर 150-200 वर्ग मी तालाब के साथ मछली पालन शुरू कर सकते हैं। उत्तराखंड में भी किसानों को नीली क्रांति के तहत मछली पालन के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त मछली पालन के तालाब में किसान तालाब में उगने वाले अन्य उत्पाद व मुर्गी पालन जोकि सरलता से कर सकते हैं। पौड़ी जिले में मछली पालन उद्योग के लिए सार्ट टर्म प्रशिक्षण और मछली बीज की सुविधा उपलब्ध है। सतपुली स्थित मत्स्य प्रजजन परिक्षेत्र में किसानों को छह प्रकार के मछली के बीजों का वितरण किया जाता है जिसे उत्तराखंड के पहाड़ी और तराई भाबर के किसान आसानी से मछली के बीज प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसानों को एडवांस प्रशिक्षण के लिए पंतनगर व राज्य से बाहर भी प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं । सतपुली मत्स्य प्रजजन परिक्षेत्र के प्रभारी साकेत सिंह ने बताया कि मछली पालन बहुत सरल और कम लागत से शुरू किया जाने वाला व्यवसाय है तथा देखभाल की भी कम आवश्यकता होती है। पौड़ी जिले में अब तक 300 से ज्यादा किसानों ने मछली पालन शुरू कर दिया है। जो नए किसान मछली पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उन्हें उनके केंद्र से रोहू, कतला, सिल्वर कार्प,कामन कार्प और ग्रास कार्प जैसी पर प्रजातियों की मछली के बीजों को किसानों को वितरित किया जाता है और उन्हें तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। किसान जिला मत्स्य विभाग पौड़ी से आवेदन कर मछली उद्योग या मछली पालन शुरू कर सकते हैं।