मेनू
News

प्राचीन कालू शय्यद मजार पर चला बुलडोजर

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

   प्राचीन कालू शय्यद मजार पर चला बुलडोजर 

प्रशासन के आगे धार्मिक स्थल नतमस्तक, 
धर्म के ठेकेदार भूमिगत, श्रृधालु पशोपेश में 

 

  कोटद्वार/कालागढ़. भाजपा सरकार द्वारा सरकारी और वन क्षेत्रान्तर्गत बने धार्मिक स्थलों को ध्वस्त करने के अभियान के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य के पौड़ी जिले में कार्बेट पार्क वन क्षेत्र में मोरघट्टी/कालागढ़ डिवीजन तथा कोटद्वार तहसील में कालागढ़ पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत बने वर्षों पुराने हिंदू मुस्लिम एकता और सद्भावना की धरोहर कालू शय्यद मजार को वन विभाग के मोरघट्टी रेंज के अधिकारियों , कर्मचारियों ने पुलिस व प्रशासन के सहयोग से बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया. 

  वन विभाग और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मजार ध्वस्त करने में वन विभाग व पुलिस को ज्यादा विरोध नहीं झेलना पड़ा. मोरघट्टी वन रेंज के 0.03 हेक्टेयर पर बनी अवैध कब्जे की वन भूमि के कालू शय्यद मजार को ध्वस्त करने के लिए उपजिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार,सीओ वैभव सैनी के दिशा निर्देशन में कालागढ़ टाइगर रिजर्व मोरघट्टी, लैन्सडाउन वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी विकास रावत एसडीओ हरीश नेगी, थानाध्यक्ष कालागढ़ अमरजीत सिंह मय पुलिस फोर्स सहित भारी संख्या में वन कर्मचारियों द्वारा मजार सहित आसपास के पक्के निर्माण को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त किया गया.

संबंधित खबरें