प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत शर्म बोर्ड द्वारा जरूरतमंदों को बाकी आर्थिक सहायता
सोमवार को उत्तराखंड के वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने निजी निवासपर 17 जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। मुख्य रुप से जिन महिलाओं के पति के आकस्मिक मृत्यु हुई थी, जिन लोगों के बालिकाओं ने जन्म लिया, लड़की के विवाह, गंभीर बीमारियों के इलाज और जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग थे उन्हें आर्थिक सहायता 10 हजार से 3 लाख 10 दस हजार के चेक श्रम विभाग व श्रम कल्याण बोर्ड के माध्यम से वितरित किए सूबे के वन मंत्री मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि श्रम कल्याण बोर्ड और श्रम विभाग मिलकर जन्म से लेकर मृत्यु तक निर्धन, जरूरतमंदों, बीमारियों, शिक्षा के लिए लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचा रहा है। श्रम कल्याण बोर्ड के बारे में जानकारी देते हुए सूबे के वन मंत्री रावत ने बताया कि श्रम कल्याण बोर्ड के माध्यम से निर्धन वर्ग को आर्थिक सहायता देने के बारे में कई मंत्रियों सहित उन्हें भी जानकारी नहीं थी कि श्रम कल्याण बोर्ड निर्धन वर्ग के लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचा सकता है, लेकिन जब उनके द्वारा श्रम विभाग का डाटा खंगाला तो उन्हें घोर आश्चर्य हुआ और उन्होंने श्रम कल्याण बोर्ड के माध्यम से अब तक राज्य में 2 लाख से अधिक लोगों के खाते में ₹2000 लॉक डाउन के दौरान वितरित किए ।वही पौड़ी जिले के 33 हजार से अधिक लोगों के खाते में भी दो ₹2000 पहुंचाए गए। यही नहीं श्रम कल्याण बोर्ड और श्रम कल्याण विभाग द्वारा 15 किलो के किट बैग भी पूरे राज्य में वितरित किए गए जोकि सवा तीन लाख से अधिक थे। डॉ रावत ने बताया कि श्रम विभाग और श्रम कल्याण बोर्ड के माध्यम के अतिरिक्त विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा भी 40,000 राशन किट जरूरतमंदों को वितरित किए गए। मोदी किचन चलाने के लिए स्वयं उनके द्वारा 18 लाख रुपए की राशि का सहयोग निजी तौर पर किया गया जिससे कि लॉकडाउन में फंसे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न झेलनी पड़े।
आलोचना झेलने के संबंध में बोलते हुए डॉ रावत ने डॉक्टर लोहिया के एक कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि “जब आपकी आलोचना हो रही हो तो निश्चित रूप से आप काम कर रहे हैं।,” ” वह आलोचनाओं से नहीं डरा करते बल्कि उन्हें आलोचनाओं से और अधिक काम करने की प्रेरणा मिलती है।” कार्यक्रम में श्रम कल्याण बोर्ड के एडिशनल कमिश्नर अरविंद सैनी, श्रम विभाग के जुयाल, सुधीर बहुगुणा, विकास माहेश्वरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
।

