प्रधानमंत्री का कश्मीर दौरा, 58 हजार करोड़ का तोहफा
प्रधानमंत्री मोदी का कश्मीर में 370 हटाने के बाद पहली बार दौरा। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ करेंगे बैठक। जम्मू कश्मीर को 58 हजार करोड़ रू0 की योजनाओं का मिलेगा तोहफा।
यूपी में बढते कोरोनावायरस के चलते स्कूलों में मास्क लगाना अनिवार्य। शासनादेश किया जारी ।
यूपी में मुख्यमंत्री योगी का सरकारी कर्मचारियों पर पड़ा भारी हंटर। लेट लतीफ कर्मचारियों का वेतन काटा। 3 दिन तक लगातार लेटलतीफी पर होंगे निलंबित।
राजस्थान में सीएम बदलने की अफवाह पर बोले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मेरा इस्तीफा तो सोनिया की पास है। जब सीएम बदलेगा तो किसी को कानों कान खबर तक नहीं होगी। सीएम बदलने की सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को बताया अफवाह। अपने सीएम बने रहने के विषय में कहा, सोनिया गांधी ने उन्हें तीन बार सीएम बनने का मौका दिया है।
राजधानी दिल्ली में 2 करोड़70 लाख की हीरोइन के साथ नाइजीरिया का ड्रग पेडलर गिरफ्तार।
हल्द्वानी में गरजेगा धामी का बुल्डोजर,4500 घर टारगेट में, मास्टर प्लान तैयार। भारी पुलिसबल किया जा रहा तैनात।