मेनू
News

प्रदेश सरकार के खिलाफ “आप” पार्टी का आन्दोलन

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला

कोटद्वार। जनपद पौड़ी के नगर पालिका परिषद सभागार में आज प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिक डा0 जे.सी. कुनियाल तथा टीम ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड देहरादून द्वारा वित्त पोषित प्रोजेक्ट का जिला पर्यावरण प्रबंधन प्लानिंग से संबंधित होने वाले कार्यकलापों का विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को एक माह के भीतर अपने अपने विभाग के कार्ययोजना निर्धारित प्रारूप में बनाकर समीट करने के निर्देश दिये। वहीं उन्होने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रही प्लास्टिक कचरा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए, ठोस रणनीति बनाने के सुझाव दिये। कार्यशाला में संबंधित अधिकारियों से उनके विभागीय कार्यो की अद्यतन जानकारी लेते हुए विस्तृत चर्चा भी की गई। मुख्य विकास अधिकारी, श्री भटगांई की अध्यक्षता में जिला राज्य पर्यावरण योजना की तैयारी पर परामर्शी कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण और परिस्थितिकीय पहलुओ को संरक्षित रखते हुए, पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है इसके संतुलन को बनाए रखने के लिए हम लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने नगर निकाय, जल संस्थान, फॉरेस्ट, परिवहन व विकास प्राधिकरण आदि विभागों को ठोस कार्य योजना बनाने के साथ ही प्रस्तावित किए गए प्रारूप को एक माह के भीतर तैयार कर पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा को उपलब्ध निर्देश दिये, ताकि जिले की पर्यावरण प्लानिंग से संबंधित रिपोर्ट माननीय एनजीटी को भेजा  जा सके। उन्होने प्रदूषण माॅनेटिंग हेतु स्थाई उपकरण स्थापित करने के सुझाव भी दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने विभाग के ठोस कार्ययोजना बनाये ताकि आने वाले जनरेशन को संरक्षित किया जा सकें। उन्होने प्लास्टिक कचरा निस्तारण एवं रीवर प्लान्ट पर बेहतर कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिये। उन्होने कहा कि उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यशाला में बताये जा रहे समस्त बिन्दु को गम्भीरता से लेते हुए, बेहतर प्लान तैयार करने हेतु संबंधित वैज्ञानिकों से समन्यवय बनाये रखेगे। साथ ही नोडल अधिकारी बनाने के भी निर्देश दिये।इस बीच जी0बी0 पन्त हिमालय पर्यावरण संरक्षण के वैज्ञानिक डा0 जे0सी0 कुनियाल ने उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को पर्यावरण के संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि सोलेट बेस्ट मैनेजमेंट बायोमेडिकल बेस्ट प्लास्टिक बेस्ट मैनेजमेंट वायु प्रदूषण आदि पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों के बेहतर निस्पादन को लेकर हमारी जिम्मेदारियाँ और अधिक बढ़ गयी है। पर्यावरण की महत्ता को लेकर कहा कि पर्यावरण संतुलन के बगैर भविष्य में जीवन मुश्किलों से भरा होगा। उन्होंने जिला पर्यावरण प्लानिंग में 14 संबंधित थिमेटिक क्षेत्रों का विस्तार से वर्णन किया। इस प्लानिंग के तहत विभागों को रिपोर्ट तैयार करने के प्रारूप के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पर्यावरण संस्थान के डॉ सुमित राय मृदा वैज्ञानिक एवं डॉ कपिल केसरवानी ग्लेशियर वैज्ञानिक ने पर्यावरण के संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किये। 

इस कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी डा0 एस. के. बरनवाल, उपजिलाधिकारी एस.एस. राणा, अपर्णा ढौडियाल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, डीटीडीओ खुशाल सिह नेगी, डीडीएमओ दीपेश काला, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी अधिशासी अभियंता  प्रदीप बिष्ट, एसडीओ वन विभाग राजेन्द्र रावत, ईडीएम प्रकाश चैहान, अ0अ0 एनएच धुमाकोट शशी बिष्ट, सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल

कोटद्वार ।नगरनिगम क्षेत्र के देवीरोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण हायर सैंटर रेफर कर दिया गया है ।

चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात देवीरोड निवासी राकेश घिल्डियाल (32) पुत्र ओमप्रकाश व सुबोध नेगी (34) पुत्र कर्नवीर सिंह किसी काम से बाजार जा रहे थे जैसे ही देवीरोड पर निकले तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सैंटर रेफर कर दिया गया।

प्रदेश सरकार के खिलाफ “आप” पार्टी का आन्दोलन

कोटद्वार।मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने उत्तराखण्ड सरकार के खिलाफ कोटद्धार नगर निगम के अन्तर्गत शामिल किऐ गये 85 गांवों को  शामिल किया गया था। सरकार ने कोटद्वार की जनता को आस्वासन दिया था कि अगले 10सालों तक  किसी भी सम्पति पर कोई टैक्स नहीं लगाया जायेगा ,परन्तु दो साल मे ही सरकार अपने वादे से मुकर गई। समाचार पत्रों के माध्यम से नगरनिगम कोटद्वार द्वारा हाउस टैक्स से सम्बंधित विज्ञप्ति जारी होने के बाद कोटद्वार की जनता अपने को ठगा महसूस करने लगी है। नगरनिगम टैक्स के वसूली की तैयारी में जुटने के बाद कोटद्वार की जनता मे खासा आक्रोश पैदा हो गया है। नगरनिगम द्बारा जनता को निगम नाम के सिवाय कोई सुविधा नहीं मिलने से वैसे ही खासा आक्रोश जगा हुवा है इस घी मे आग का काम किया नगरनिगम द्वारा टैक्स की विज्ञप्ति जारी करना। सीवर लाइन कोई व्यवस्था नहीं होना,सड़कोंं की हालात बद से बदतर है, जगह-जगह कूडे के ढेरों का अम्बार सरकार के स्वच्छता अभियान को पलीता लगाते नजर आते हैं तो वहीं कोविड 19 मे  बीमारी को दावत देते दिखाई देते  हैंं, कयी वार्डो मे  कूडे के लगे ढेर देखते ही बनते हैं ,सोलर लाईटे कहीं किसी के घर मे लग गई तो कहीं व्यस्त गलियां घुफ अन्धेरों मे डूबे हैं। इसी को लेकर जनता की पीडा को राजनीतिक रंग मे उतारकर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  तहसील परिसर में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। टैक्स के विरोध में उपजिलाधिकारी कोटद्धार के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता अरविंद वर्मा,राजेन्द्र जजेडी,महेन्द्र बिष्ट ,बीरेन्द्र रावत,डाॕ नन्दकिशोर ,सुबोध मंमगाई,मनोज रावत,हर्षिता आदि मौजूद रहे।

कोटद्वार में पुलिस ने 400 ग्राम अवैध चरस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कोटद्वार । कोटद्वार पुलिस ने क्षेत्र में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर दो तस्करों को 400 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

कोतवाल नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को हल्दूखाता परचून की दुकान से दो व्यक्तियों से 400 ग्राम स्मैक प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया । चरस तस्करों की पहचान कृपाल सिंह पुत्र छोटे सिंह, निवासी हल्दूखाता, कोटद्वार व अशोक उर्फ बचन सिंह निवासी ग्राम बावनसराय, रायपुर सादात, जिला बिजनौर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई ।अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर क्रमश मु0अ0सं0- 289/2020, मु0अ0सं0 290/2020 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तो को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।आपको बताते चले कि जनपद पौड़ी गढ़वाल में एसएसपी पी. रेणुका देवी के आदेश से पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार कर रही है। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक व कांउन्सलिंग भी की जा रही है। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है, ताकि नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लग सके। विगत माह में जनपद पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत 07 व्यक्तियों के विरुद्ध 07अभियोग पंजीकृत कर 427.01 ग्राम अवैध चरस व 23.57 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें