मेनू
News

पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत ने कोटद्वार में कोरोनावायरस पर विभागों की समीक्षा की

रिपोर्टर: Author August 5, 2026
  1. पंजाब के लुधियाना में पोस्टेड एसीपी की कोरोनावायरस की बीमारी से शनिवार को मौत हो गई।
  2. सरकार देश में रेमेडीजवीर दवा के निर्माण की तैयारी में जुटी। सरकार अनिवार्य लाइसेंस से दवा बनाने की अनुमति देगी। दुनिया के कई देशों में  इबोला कि दवा रेमेडीजवीर के परीक्षणों के उत्साहजनक नतीजों के बाद केंद्र सरकार इस दवा को देश में निर्माण करने की संभावनाएं तलाश रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद आईसीएमआर इस मामले में प्रमुख दवा कंपनियों से इसके निर्माण की तैयारियां करने को कहा है।
  3. केंद्र सरकार ने हाउसिंग व माइक्रो फाइनेंस कंपनी को लाभ डाउन से छूट देने की घोषणा की है। छूट का मकसद हाउसिंग योजनाओं को गति देना और छोटे उद्योगों को ठप पडने ने से बचाना है। इससे लोगों को हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए पैसा मिलेगा साथ ही लघु उद्योगों को भी माइक्रो फाइनेंस कंपनियां शुरू होने से राहत मिलेगी। सभी छूट तय मानकों के अनुरूप होगी। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए ही काम करना होगा।
  4.      राजधानी दिल्ली
  5. दिल्ली सरकार का निर्णय खुले में शौच करना ठोकना पर ₹1000 का जुर्माना लगेगा गुटखा व शराब बेचने पर भी पाबंदी लगाई दिल्ली सरकार ने।
  6. दिल्ली के आप विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने व जबरन वसूली करने का मुकदमा दर्ज। दिल्ली का बहुचर्चित डॉक्टर सुभाष आत्महत्या केस का मामला। यह मामला दिल्ली के नेब सराय में रहने वाले डॉक्टर सुभाष द्वारा खुदकुशी करने का है।  सुसाइड नोट में दिल्ली के आप विधायक पर ब्लैक मेलिंग और पैसे के लेनदेन को लेकर परेशान करने के उपरांत आत्महत्या करने को दबाब बनाने का वर्णन है।  मृतक के बेटे की तहरीर पर विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया।
  7. दिल्ली में शनिवार को कोरोना पार्टी टिप के 31 नए मामले आने से मुसीबतें बड़ी शनिवार को आ 138 मामले एक ही जगह जहांगीरपुरी से संबंधित है दिल्ली में कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या 1767 पहुंची।
  8. अजब गजब – दुनिया का अनोखा आईलैंड नाउरू जो कि 21 वर्ग किलोमीटर में फैला है इसकी कोई राजधानी नहीं है दक्षिण प्रशांत महासागर में बसा है नाउरू। 60%  जनसंख्या ईसाई धर्म को मानने वाली है शेष जनसंख्या किसी भी धर्म को नहीं मानती।
  9. एफडीआई की विदेश निवेश नीति में बदलाव आप पड़ोसी देशों की कंपनियां भारतीय कंपनियों का अपने कंपनी में बिना इजाजत बिलाल नहीं कर सकेंगे।
  10. देश में कोरोनावायरस लोगों की संख्या 14378 तक पहुंची देश में अब तक 480 लोगों की मौत कोरोनावायरस से हुई 1971 मरीज अब तक ठीक हो कर घर जा चुके हैं।
  11. उत्तर प्रदेश की खबरें-यूपी के बरेली अस्पताल से संदिग्ध कोरोनावायरस के 41 मरीज अस्पताल से फरार।
  12. यूपी के बहराइच में विशेष समुदाय के लोगों ने नर्स पर किया हमला।
  13. प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने राज्य में भेजने के लिए प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है सुनवाई।
  14. उत्तराखंड की खबरें- लॉक डाउन के दौरान बद्रीनाथ और केदारनाथ के पुजारियों के न पहुंचने से राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन पूजा की अनुमति मांगी है तथा इसके लाइव प्रसारण की अनुमति के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। वही सरकार द्वारा भरसक प्रयास किया जा रहा है कि केरल से बद्रीनाथ के पुजारियों को लाने की व्यवस्था केंद्र सरकार द्वारा अनुमति लेकर की जाए। अगर सरकार को लाइव प्रसारण की अनुमति मिल जाएगी तो सभी भक्तों को मोबाइल टीवी लैपटॉप के माध्यम से बद्रीनाथ और केदारनाथ के कपाट खुलने की पूजा घर बैठे देखने को मिलेगी।
  15. नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा आईपीएस ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर पीले राशन कार्ड धारकों को 1time मुफ्त राशन वितरण करने का निवेदन किया मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन दोगुना राशन देगी सरकार।
  16. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वह कल कांड हुआ भीमताल के किसानों की समस्या पर डीएम से संज्ञान लेने की अपील की वहीं पंतनगर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से बीमारी का इलाज खोजने को कहा भीमताल ओखल कांडा रामगढ़ में आलू पर रोग हर बार जाने की दिक्कत की समस्या जटिल होती जा रही है।
  17. एफ आई आर के गेट से कुछ दूरी पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई, जिसमें एमबीबीएस के छात्र की मौत हो गई। जबकि कॉल सेंटर संचालक  कार से दूर जा गिरा। बताया जा रहा है कि कार की गति बहुत ज्यादा तेज थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
  18. शनिवार को कोटद्वार पहुंचे पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विभागों की कोरोनावायरस की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए लाक डाउन के चलते शहर में आम जनजीवन को आने वाली दिक्कतों के समाधान के निर्देश दिए। सांसद तीरथ सिंह रावत ने अपने निर्देशों में कहा कि कोई भी प्रवासी भूखा ना रहे, किसी को भोजन की कमी ना हो, लाक डाउन को लेकर पूरी शक्ति के साथ पालन करवाया जाए। वही उत्तराखंड से लगी सीमाओं को चाक-चौबंद रखा जाए। एक सवाल पूछे जाने के जवाब में सांसद रावत ने बताया कि उत्तराखंड से कई किसानों की भूमि उत्तर प्रदेश में है उन किसानों को आवाजाही और अपनी खेती के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसके जवाब में रावत ने कहा कि वे शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के डीएम से और वहां की सरकार से इस संबंध में वार्ता पर किसानों की समस्याओं का समाधान निकालेंगे। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
  19. कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लाॅक डाउन समयावधि में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खुले आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्यान आदि की दुकानों में विक्रेता द्वारा सामाजिक दूरी एवं नियम समय के अनुपालन पर निगरानी बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन पर जिला पूर्ति अधिकारी के. एस. कोहली ने आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी अभियान/निरीक्षण के तहत निर्देशों का अनुपालन एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का जायजा लिया। जबकि निरीक्षण में कुछ दुकानो में रेट लिस्ट नही पाये जाने पर सब्जी, रासन विक्रेता को चेतावनी दी गई। वही कोट में सस्ते गल्ले की दुकान बंद पाये जाने पर संचालक पर चालान की कार्यवाही की गई तथा कोट में इंडेन गैस वितरक गोदाम का निरीक्षण के दौरान खामी पाये जाने पर संबंधित गोदाम संचालक को नोटिस जारी किया गया।
    जिला पूर्ति अधिकारी श्री कोहली ने खाड्यूसैण, कोट, सिरोन्यु, गडखेत आदि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सस्ते गल्ले एवं बाजारों में खुले परचून के दुकानों में दैनिक उपभोग की वस्तु का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तु पर्याप्त मात्रा में पाया गया।  जबकि कुछ दुकानों में संसोधित रेट लिस्ट न पाये जाने पर, तत्काल रेट लिस्ट चस्पा करने की कडी हिदायत दी गई जबकि एक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बंद रहने पर चालान किया गया। वही ग्रामीण गैस वितरक गोदाम में खामिया पाये जाने पर गोदाम संचालक को नोटिस जारी किया गया। उन्होने सभी आवश्यक वस्तु विक्रेताओं को लाॅक डाउन अवधि के दौरान निर्धारित समय पर ही दुकान को खोलने तथा सामाजित दूरी का कडाई से अनुपालन कराने को कहा। साथ ही अपने अपने दुकानों में पर्याप्त मात्रा में सब्जी, रसद, आदि सामाग्री रखने को कहा तांकि ग्राहक को एक ही स्थान पर सभी सामान मिल सकें। जिससे वे अधिक लोगों के संपर्क में आने से बच सकेंगा।

संबंधित खबरें