पति पत्नी की लडाई ने मचाया धमाल, पत्नी ने मां के साथ मिलकर जमकर धोया
8 साल बाद दहेज को लेकर मामला गरमाया
डिजिटल जमाने में घर परिवार की सच्चाई छिपाना भी आसान नहीं रहा। इंटरनेट पर हमेशा ही कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जिसे देखकर हम हैरान रह जाते हैं। हाल ही में पती-पत्नी के बीच पारिवारिक मतभेदों के कारण भयंकर मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जो यूपी के हरदोई से जुड़ा है। पति पत्नी में देखते ही देखते बीच सड़क पर ही बवाल मच गया और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है पति ने पहले पत्नी पर हाथ उठा दिया और फिर महिला भी आक्रोश में आ गई और अपनी मां के साथ मिलकर बीच सड़क पर पति को धुनाई कर दी। आपको बता दें, पिहानी थाना क्षेत्र के लोहार खेड़ा गांव की रहने वाली पूजा पत्नी सुबीर ने महिला थाने पर दिए गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि 8 वर्ष पूर्व उसका विवाह सुबीर के साथ हुआ था। शादी में दान दहेज भी सामर्थ्य के अनुसार दिया गया था। उसके एक पुत्र और दो पुत्रियां है, लेकिन अब वह लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। महिला थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई लेकिन सुलह समझौता नहीं हो सका, लिहाजा थाने से बाहर निकले दोनों पक्ष कचहरी की ओर जाने लगे। तभी एसपी ऑफिस के गेट पर कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद पूजा ने अपनी मां के साथ मिलकर पति सुबीर की जमकर पिटाई की। मारपीट को देखकर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसी बीच विवाद की खबर पाकर मौके पर पहुंची महिला थाना पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
पौड़ी में छात्र-छात्राओं ने ली नशे के खिलाफ शपथ’
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पौड़ी के तत्वाधान में नशे के खिलाफ कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा राजयोगी भाई बहनों द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम द्वारा किया गया। रैली ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र से धारा रोड होते हुए एजेंसी चौक में समापन की गई। साथ ही छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर तंबाकू से मुक्ति पाने का संदेश दिया।
आयोजित रैली के दौरान राजयोगी भाई बहनों तथा छात्रों ने नगर वासियों को तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए इस जहर को त्यागने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण को शुद्ध बनाने का शुभ संदेश भी दिया। ’ब्रह्माकुमारी के बहन नीलम ने बताया कि विगत 08 महीनों से पूरे गढ़वाल क्षेत्र में एलईडी वेन के माध्यम से ’मेरा उत्तराखंड व्यसन मुक्त उत्तराखंड अभियान’ चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से अभी तक 01 लाख से अधिक नागरिकों को व्यसन मुक्ति का संदेश दिया भी जा चुका है। उन्होंने कहा कि अभियान से प्रेरणा पाकर कई लोगों ने स्वेच्छा से इस जहर का त्याग किया है, आगे उन्होंने राज्योग के महत्व के बारे में बच्चों को समझाया है। उन्होंने कहा कि राज्योग से मानसिक शक्तियों का विकास होता है और दृढता शक्ति बढ़ती है, जिससे कोई भी व्यसन सहज रीति छूट जाता है।
कार्यक्रम में एसीएमओ कमलेश भारती ने कहा कि तंबाकू एक धीमा जहर है जो देश के भविष्य नागरिकों की तमाम शक्तियों को नष्ट करता है। कहा कि तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि जैसे मादक पदार्थ हमारे देश में समाज को खोखला करते जा रहे हैं। कहा कि व्यक्ति चाहे तो इन्हें अपनी दृढ़ शक्ति द्वारा छोड़ सकता है। साथ ही उन्होंने सभी को जीवन में व्यसन ना करने की ’शपथ’ दिलाई।
इस अवसर पर बी.के मेहर चंद, बीके राजीव ,संजय ममगाईं, विकास चौहान, कुश रावत, सुनील धस्माना, बीके रतन सिंह, बीके पुरण सिंह, एचएस कठैत, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
