मेनू
News

पौड़ी जिले में 395 तो कोटद्वार में हुए 104 लोग कोरोना संक्रमित

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोरोना वायरस को लेकर नगर निगम ने शहर को सेनिटाइज करना शुरू किया 

रविवार को तहसील, कोतवाली परिसर, मुख्य बाजार सहित वार्ड नं 3 और 7 को किया सेनेटाइज 

नगर आयुक्त और महापौर कोविड महामारी को लेकर सजग, कर्मचारियों और नागरिकों को स्वच्छता और मास्क पहनने को कहा।


कोटद्वार । कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर निगम महापौर हेमलता नेगी और नगर आयुक्तत पी एल शाह के दिशा-निर्देशों में नगर निगम कोटद्वार ने  पूरे शहर को सैनेटाइज करना शुरू कर दिया है। इस मौके पर महापौर और नगर आयुक्त नेे कर्मचारियोंं और शहर के नागरिकों से स्वच्छता और मास्क पहनने पर जोर दिया। रविवार को को सफाई निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में हाइपो सोडियम क्लोराइड के घोल का छिड़काव किया ।

 कोरोना वायरस का संक्रमण सिर्फ हाथ मिलाने से ही नहीं बल्कि संक्रमित व्यक्ति द्वारा दरवाजे, खिड़कियों के खोलने के बाद दूसरे व्यक्ति द्वारा छूने से भी फैलता है। ऐसे में लोगों द्वारा किसी भी घर में जाने या खुलवाने के लिए सबसे पहले उसके दरवाजे का हैंडल छूता है। ऐसे में संक्रमण का खतरा काफी देर तक बना रहता है। 

ऐसे में नगर निगम की ओर से शहर के सभी इलाकों में गलियों में दरवाजों और खिड़कियों को सैनेटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सैनेटाइज करने के लिए गाड़ियां लगाई गई हैं, जो विभिन्न इलाकों में जाकर दरवाजों और खिड़कियों को सैनेटाइज करने का काम कर रही हैं।  सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को कोतवाली परिसर, तहसील परिसर, वार्ड नंबर एक, सात सहित शहर के मुख्य मार्ग व दुकानों पर सैनेटाइज किया गया । 

पौड़ी जिले में 395 तो कोटद्वार में हुए 104 लोग कोरोना संक्रमित

कोटद्वार । कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है शासन व प्रशासन इसमें शक्ति भी दिखा रहा है किंतु इसके बावजूद भी कोरोना घटने का नाम नहीं ले रहा है जिसमें कहीं ना कहीं स्थानीय निवासियों की लापरवाही उजागर हो रही है स्थानीय निवासी विवाह समारोह में बिना मास्क व झुंड के साथ देखे जा रहे हैं इसी का नतीजा है कि कोटद्वार में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है बीते 24 घंटे में कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में 104 लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं ।जिसमें 6 लोग बीईएल कॉलोनी, दो पुलिस कर्मी, दो फायर कर्मी, भी शामिल है।  वहीं जिला अस्पताल में 21 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटों में पौड़ी जनपद में 395 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है। जिसमें 153 अन्य जिलों व राज्यों के लोग भी शामिल है। बाहरी राज्यों के लोगों का अधिक मात्रा में कोरोना संक्रमित होना कहीं ना कहीं खतरे को बढ़ावा देना है इसलिए उत्तराखंड सरकार द्वारा पहले ही बता दिया गया है कि बिना नेगेटिव रिपोर्ट के किसी भी व्यक्ति को उत्तराखंड में प्रवेश न करने दिया जाए । मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ  ने बताया कि दुगड्डा में 106, पौड़ी में 47, कोट में 2, खिर्सू में 49, कल्जीखाल, रिखणीखाल, पोखड़ा, नैनीडांडा, जयहरीखाल में एक-एक, द्वारीखाल ब्लॉक में 5 और अन्य जिलों व राज्यों के  लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

संबंधित खबरें