मेनू
News

पौड़ी जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत के 698 वादों के निस्तारण में 1,21,79,331 रुपए की धन वसूली

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  पौड़ी जिले में  राष्ट्रीय लोक अदालत के 698 वादों के निस्तारण में  1,21,79,331 रुपए की धन वसूली

   राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा जनपद के समस्त न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

     सिविल जज / सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली ने बताया कि जनपद के पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर व लेंसडाउन न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 698 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 12179331 रुपए की धन वसूली की गयी। वहीं प्री-लिटिगेशन के 19 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 535978 रूपये की धनवसूली की गई।

गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी के साथ गंगा आरती में लिया भाग

देहरादून में आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में समापन समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देहरादून में आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग करने के पश्चात ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचे। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री गंगा पूजन एवं गंगा आरती में शामिल हुए तथा मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

  

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद  अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, योग गुरू बाबा रामदेव, अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत रवीन्द्र पुरी, स्वामी कैलाशानन्द, स्वामी ईश्वरानन्द एंव अन्य संतगण आदि उपस्थित थे।

संबंधित खबरें