पौड़ी जिले के श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिम्मेदारी अध्यक्ष जनक भाटिया, महामंत्री गौरव ठाकुर को
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
कोटद्वार । श्रमजीवी पत्रकार यूनियन प्रदेश महामंत्री विश्व जीत सिंह नेगी के निर्देशानुसार एव चुनाव अधिकारी उमेद सिंह रावत की देख रेख में गुरुवार को पौड़ी जिले की श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की इकाई का गठन कर सर्वसम्मति से लिया गया। गुरुवार को आयोजित बैठक में पौड़ी जिले के विभिन्न समाचार-पत्रों, इलैक्ट्रोनिक मीडिया व सोशल मीडिया के पत्रकारों द्वारा सर्वसम्मति से जनक भाटिया को अध्यक्ष पद, महामंत्री गौरव ठाकुर को चुना गया ।
गुरुवार को आयोजित बैठक में पत्रकारों द्वारा अन्य पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निवार्चन किया। कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार उम्मेद सिंह रावत व अजय सरल को संरक्षक बनाया गया है । वहीं जनक भाटिया को अध्यक्ष, जगमोहन सेमवाल को उपाध्यक्ष, गौरव ठाकुर को महामंत्री, अजय वर्मा को कोषाध्यक्ष, व अंजना गोयल को संयुक्त सचिव बनाया गया है । कार्यकारिणी सदस्यों में विकास वर्मा, रवि डुकलान, देवेन्द्र चौहान, दीपक जखमोला, विनय कैंथोला, अनन्त पोखरियाल को शामिल किया गया है। तय किया गया कि संगठन पत्रकारों के हितों की लड़ाई में अग्रणी रहेगा। इस अवसर पर पुष्कर सिंह पंवार, विकास गौड, सुदेश कोटनाला, कुंवर चौधरी, गौरव गोदियाल, सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद रहे ।
