मेनू
News

पौड़ी जिले के विभिन्न विकास खंडों के आपदा अपडेट

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 पौड़ी जिले के विभिन्न विकास खंडों के आपदा अपडेट 

ब्रेकिंग, पौड़ी आपदा रिपोर्ट, ग्रामीणों के कैमरे से 

 1- पौड़ी । लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड पौड़ी की अंतर्गत घंडियाल पाली शहीद मनीष पटवाल मोटर मार्ग ग्राम पाली से अनुजाति बस्ती कांटरखोली के पास पूरी सड़क टूट गई। यही मार्ग हेतु पाणी से शहीद मनीष पटवाल शौर्य चक्र विजेता ग्राम सुराल गांव तक रोड़ 100 मीटर पुस्ता ढहने से डांगी जाने वाली रोड भी बंदी की कगार पर है।  

2- सतपुली – व्यास चट्टी रोड, ग्राम खांगडा़ के समीप भारी मलवा सड़क पर आने से बंद हो गई है। 

3- कोट विकास खंड के कोठीगूंठ गांव को जोड़ने वाला मुख्य आवाजाही का मार्ग हूं धंसाव से बंद। ग्रामीणों की मुसीबत में इजाफा। 

4- ग्राम सभा बसी के राजस्व गांव चौड़ी में आनंद सिंह व गजेन्द्र सिंह बिष्ट के मकान से सटा पुस्ता ध्वस्त। मकान व परिवार के लोग खतरे में। परिवार पड़ोसियों के रहमो-करम पर निर्भर।

संबंधित खबरें