मेनू
News

पौड़ी गढ़वाल से राष्ट्रपति का पुलिस पदक पुरूस्कार से विशिष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित होंगे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 मंगलवार को दस प्रत्याशियों ने किया नामांकन

भाजपा के लैंसडाउन,यमकेश्वर व श्रीनगर विधानसभा से दलीप रावत,रेनू बिष्ट और धन सिंह रावत ने किया नामांकन


कांग्रेस से कोटद्वार विधानसभा से सुरेंद्र सिंह नेगी ने भरा नामांकन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 के तहत बीते 21 जनवरी, 2022 से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उसी के क्रम में आज तीसरे दिन 25 जनवरी को 10  प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। साथ ही समस्त विधानसभाओं के लिए  13  नामांकन पत्र   बिके। जिसमें पौड़ी विधानसभा के लिए 01  श्रीनगर विधानसभा 03, लैंसडाउन विधानसभा 02, कोटद्वार 02, यमकेश्वर 02 तथा चौबट्टाखाल के लिए 03 नामांकन पत्र बीके। श्रीनगर विधानसभा के लिए भाजपा पार्टी से डॉ. धन सिंह रावत, आम आदमी पार्टी से गजेंद्र चौहान, चौबट्टाखाल विधानसभा से उत्तराखंड क्रांति दल वीरेंद्र सिंह रावत, समाजवादी पार्टी से जयप्रकाश, लैंसडाउन विधानसभा भाजपा से महंत दिलीप रावत, कोटद्वार विधानसभा  कांग्रेस पार्टी से सुरेंद्र सिंह नेगी, यमकेश्वर विधानसभा भाजपा से रेनू बिष्ट, उत्तराखंड क्रांति दल से शांति प्रसाद भट्ट तथा पौड़ी विधानसभा भाजपा पार्टी से राजकुमार पोरी व अखंड भारत विकास पार्टी से हरि कुमार शाह द्वारा नामांकन पत्र जमा किया गया।  इधर सुविधा पोर्टल से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑनलाइन नामांकन शून्य तथा  01 पार्टी द्वारा चुनाव कार्यालय खोले जाने तथा 02 गाड़ियों की परमिशन ली गई है। अभी तक कुल 35 परमिशन संबंधित प्रत्याशियों द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से ली गई है।

   वहीं जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने एमसीएमसी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर संबंधित कार्मिकों  को  सोशल मीडिया तथा टीवी पर प्रत्याशियों द्वारा प्रचार संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से प्रत्याशियों के सोशल मीडिया अकाउंट चेक करते रहे। 


12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन व पुलिस कर्मियों को मतदाता दिवस की दिलाई शपथ 



12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग कर रहे बच्चों तथा पुलिस जवानों को मतदाता की शपथ दिलाई। इस वर्ष मतदाता दिवस की थीम निर्वाचनों को समावेशी, सुगम एवं सहभागितापूर्ण बनाये रही। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान को लेकर युवाओं की भूमिका रहती है। क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग कर रहे बच्चों को उन्होंने कहा कि अपने परिवार, गांव सहित अन्य लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें, जिससे लोकतंत्र मजबूत बन सकेगा। कहा की आगामी 14 फरवरी 2022 को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
  जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। उन्होंने समस्त मतदाताओं को कहा की मतदान के लिए आगे आए तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन कंडोलिया पार्क से सर्किट हाउस तक किया गया। इस दौरान क्रॉस कंट्री दौड़ बालक वर्ग अंडर-16 में 17, ओपन बालिका वर्ग में 20 तथा ओपन वर्ग में 27 लोगों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग अंडर-16 में अंकित रावत प्रथम, सुजल द्वितीय, मुकेश तृतीय व ओपन बालिका वर्ग में रोशनी प्रथम, सोनम द्वितीय, बसंती तृतीय तथा ओपन वर्ग में जुनेद प्रथम धीरज रावत द्वितीय सचिन तृतीय रहे। ओपन वर्ग में 52 वर्षीय दौलत सिंह ने भी प्रतिभा किया। इधर कंडोलिया मैदान में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे तथा एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस व होमगार्ड के जवानों को मतदाता शपथ दिलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन जवानों को कोविड-19 का तीसरा डोज नहीं लगा है वह जल्द टीका लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही एसएसपी ने समस्त पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि 01 दिन के भीतर तीसरा टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार, सीओ सदर प्रेम लाल टम्टा, जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, खेल प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरेती, रेडक्रॉस सचिव केशर सिंह असवाल, आरआई विपेंद्र सिंह, सहित नीतू पंत, रेशमा, गणेश, विकास बिष्ट व पुलिसकर्मियों सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

 पौड़ी गढ़वाल से राष्ट्रपति का पुलिस पदक  पुरूस्कार से  विशिष्ट सेवाओं के लिये  सम्मानित होंगे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी

 ईमानदारी और निर्भिकता और अनुशासित होकर सेवा करने का फल जब राष्ट्रीय स्तर पर मिले तो सेवा कार्य करने चौगुना उत्साह अधिकारियों और कर्मचारियों में भर उठता है वहीं विभाग के अन्य सहकर्मियों और कर्मचारियों को भी निष्ठापूर्वक सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। ऐसा ही अवसर उत्तराखंड के पुलिस विभाग के पौड़ी जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों तब मिला जब उन्हें सूचना मिली कि उनका चयन राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले प्रतितिष्ठ राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए हुआ है।  मा0 राष्ट्रपति द्वारा गणतन्त्र दिवस-2022 के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल से निष्ठापूर्वक सेवा करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिये “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” एवं सराहनीय कार्यो के लिये “पुलिस पदक” से गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा। पुलिस पदक से पौड़ी जिले के कोटद्वार में तैनात( सीओ )
पुलिस उपाधीक्षक  श्री गणेश लाल कोहली को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं पुलिस मुख्यालय स्तर पर गणतन्त्र दिवस-2022 के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल से पुरूस्कृत होने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिये “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” से गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा।
सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से पुरूस्कार पाने वाले वाले 
1. उपनिरीक्षक श्री सुनील पंवार
2. उपनिरीक्षक  श्री जयपाल सिंह चौहान
3. आरक्षी  आदित्य कुमार हैं।

संबंधित खबरें