मेनू
News

पोखडा के गडोली में गुलदार ने युवक को किया घायल

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  तेज रफ्तार बाइक चलाना पड़ा महंगा,आए ट्रक की चपेट मे, दो युवक घायल

कोटद्वार। गुरुवार को तेज रफ्तार में बाइक चलाना दो युवकों को भारी पड़ गया। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में आने से किसी की जान नहीं गई। मामला कोटद्वार नगर निगम के मोटाढाक चौराहे के समीप का है जहां बाइक सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। दुर्घटना में दोनों युवकों के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाकर भर्ती किया गया है,जहां पर डॉक्टरों ने युवकों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब बारह बजे कोटद्वार निवासी अभिषेक (21) पुत्र मदन लाल और बदायूं निवासी उपेंद्र (17) पुत्र वीरेंद्र बाइक में सवार होकर मोटाढाक चौराहे के समीप एक गली से निकल कर तेजी से मुख्य सड़क में पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार बाइक सड़क से गुजर रहे ट्रक से जा टकराई और दोनों युवकों के पैर ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गए। दोनों को तिपहिया वाहन से बेस चिकित्सालय में लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों के पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक श्रमिक हैं और नदियों में उपखनिज उठान का कार्य करते हैं। वही उपनिरीक्षक अनित कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नही दी गयी अगर परिजनो की तहरीर प्राप्त होती है तो ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

पोखडा के गडोली में गुलदार ने युवक को किया घायल

कोटद्वार । वन रेंज दमदेवल में विकासखंड पोखडा के अंतर्गत ग्राम सभा गडोली में बकरी चुगाने गए 26 वर्षीय युवक पर गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे अचानक गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया । क्षेत्र में लगातार हो रहे गुलदार के हमले से ग्रमीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है ।राजस्व उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे ग्राम सभा गडोली की सीमा पर इंटर कालेज देवराजखाल के समीप बकरी चुकाने गए गडोली निवासी 26 वर्षीय युवक सूरज सिंह नेगी पुत्र रणबीर सिंह नेगी पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया जिसमें युवक घायल हो गया । युवक के शरीर पर गुलदार के नाखून के निशान हैं । घायल युवक को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल में प्राथमिक उपचार करवाया गया।कांग्रेस एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट ने घटनास्थल पर पहुँचकर घायल का हाल जाना और कहा कि लगातार क्षेत्र में गुलदार के हमलों की घटना हो रही है लेकिन वन विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की सक्रियता नही दिखायी जा रही है । साथ ही शासन प्रशासन से गुलदार के हमलो से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा ।

स्थानीय ग्रामीण महिपाल सिंह नेगी, भगत सिंह रावत, गुड्डू देवराज, बालकृष्ण, रतन रावत, सतेश्वरी देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने व शूटर तैनात करने की मांग की गयी ।

सड़क दुर्घटना का शिकार उपनिरीक्षक सीपीयू  पवन भारद्वाज को एएसपी कोटद्वार ने दी अंतिम सलामी और श्रद्धांजलि

कोटद्वार। विगत रात्रि में काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए कोटद्वार निवासी उपनिरीक्षक सीपीयू पवन भारद्वाज को गुरुवार को उनके बेलाडाट कोटद्वार स्थित उनके घर पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी ,क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री अनिल जोशी , प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी सुश्री नताशा एवं अन्य पुलिस कर्मचारियों द्वारा अंतिम सलामी एवं श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एएसपी जोशी ने उपनिरीक्षक पवन के परिवार को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें