मेनू
News

पेशावर कांड के महानायक की जयंती पर कांग्रेस ने किया कार्यक्रम

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार:-पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की 129वीं जयंती आज पूरे देश मे मनाई जा रही है। जिसमे आज पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा के नेतृत्व में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बद्रीनाथ रोड स्थित कार्यालय में एकत्र होकर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि  पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है।

भारत की आजादी के लिए पेशावर कांड एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड की धरोहर हैं। देश की आजादी के आंदोलन में उनका अग्रणी योगदान रहा है।

पूर्व राज्यमंत्री ने गढ़वाली को पेशावर कांड का महानायक बताते हुए कहा की उन्होंने निहत्थे सैनिकों पर गोली न चलाने का आदेश देकर महान देशभक्ति का परिचय दिया था। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आन्दोलन में यह घटना मील का पत्थर साबित हुई, जिसने भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि पेशावर क्रांति के बाद वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राष्ट्र के अग्रणी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पंक्ति में खड़े हो गए।

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा,सेवादल उपाध्यक्ष तेजपाल पटवाल, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान,महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, शुभलोक रावत,विनोद रावत,विक्रम राणा,विमलेश नेगी,प्रीति सिंह,अतुल नेगी, विनोद शर्मा,रजनीश रावत सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें