पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल सात रुपये प्रति लीटर तक हुवा सस्ता

नई दिल्ली: वाहन चालकों, दुपहिया वाहन धारकों के लिए शनिवार का दिन खुशियां लेकर आया है। पहली बार सरकार ने एकमुस्त पेट्रोलियम पदार्थों में भारी कमी की है, जिससे आमजन को भारी राहत मिलेगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये कम करने जा रही हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव में सात रुपये प्रति लीटर तक कमी हो जाएगी।
उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी मिलेगी
वही वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नौ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी।
प्लास्टिक, स्टील उत्पादों पर आयात शुल्क भी घटाया
सीतारमण ने कहा कि हम उन प्लास्टिक उत्पादों के लिए कच्चे माल पर भी कस्टम ड्यूटी कम कर रहे हैं, जहां हमारी आयात निर्भरता ज्यादा है। स्टील के कुछ कच्चे माल पर भी आयात शुल्क को घटाया जाएगा। कुछ स्टील उत्पादों पर निर्यात शुल्क लगाया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि सीमेंट की उपलब्धता को बेहतर करने के लिए मानक अमल में लाए जा रहे हैं और सीमेंट की कीमत कम करने के लिए बेहतर लॉजिस्टिक्स का सहारा लिया जा रहा है।
बालक वर्ग दौड़ में ऋिषभपाल, बालिका वर्ग में वर्षा शर्मा बने मैराथन विजेता

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला युवा कल्याण विभाग के सहयोग से जिला खेल विभाग द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि इस तरह के खेलों का समय-समय पर होना बेहद जरूरी है। जिससे खेल प्रतिभागियों का मनोबल बना रहेगा। कहा कि इस तरह के खेलों से ही स्थानीय खेल प्रतिभागी बड़े-बड़े मंचों पर अपना बेहतर हुनर दिखाते हैं। उन्होंने वहां उपस्थित खिलाड़ियों को कहा कि लक्ष्य को हांसिल करने के लिए मन व मेहनत जरूरी है। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजनों का नियमित रूप से संचालन होते रहे उसके लिए प्रतिभागियों को आश्वासन दिया। कहा कि ऐसे खेलों के आयोजनों से खेल प्रतिभागियों के प्रति उत्साव बना रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने के साथ-साथ स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद में अन्य कार्य भी किये जा रहे हैं। कहा कि जनपद के समस्त विकासखंड़ों में 75 सरोवर निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिसमें जलाश्य व जल सवंर्द्धन सामिल हैं। कहा कि इस तरह के महोत्सवों का आयोजन बेहद जरूरी है।
बालक वर्ग दौड़ में ऋिषभपाल प्रथम, मोहित द्वितीय, कुलदीप तृतीय, कपिल चतुर्थ तथा निशांत ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में वर्षा शर्मा प्रथम, रोशनी रावत द्वितीय, संगीता रावत तृतीय तथा वर्षा नेगी ने चतुर्थ स्थान हांसिल किया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, जिला क्रिड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, नेहरू युवा केंद्र अधिकारी शैलेश भट्ट, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल, खेल विभाग के प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरेती, शिक्षक केशर सिंह असवाल सहित अन्य अधिकारी व खेल प्रतिभागी उपस्थित रहे।