मेनू
News

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति द्वारा झंडा रोहण कर मनाया गणतंत्र दिवस

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार द्वारा धूम-धाम से मनाया गणतंत्र दिवस 

आजादी के महापर्व गणतंत्र दिवस 2024 को पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार द्वारा 75वां गणतंत्र दिवस समारोह निजी फार्म हाउस, तल्ला मोटाढांग में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कर मनाया। 

झंडारोहण के बाद बच्चो और महिलाओं के द्वारा खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम के नायकों देश भक्ति के गीत गाए गए, वहीं देश को मजबूत सुरक्षा देने वाले सैनिकों को आजादी को अक्षुण्ण बनाने में संगठन द्वारा धन्यवाद और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत, संयोजक सतीश चंद्र जोशी, पूo सैo सo के महासचिव मदन सिंह नेगी, शुरबीर खेतवाल, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, ठाकुर सिंह गुसाईं,राजेंद्र सिंह रावत,सुभाष कुकरेती,गोपाल सिंह नेगी, अनुसूया गोस्वामी,सुरेशपाल गुसाईं,बलबीर सिंह सहित भारी संख्या में पूर्व सैनिकों और स्थानीय ग्रामवासियों ने भाग लिया।

    कोटद्वार  कांग्रेसियों द्वारा झंडा चौक पर झंडा रोहण कर मनाया  गणतंत्र दिवस    

कोटद्वार कांग्रेस द्वारा आजादी के सबसे बड़े पर्व पर कोटद्वार के झंडा चौक राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर मिष्ठान वितरित कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आजादी के लिए कांग्रेस और कांग्रेस विचार धारा के लोगों, शहीदों ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उस दौरान आजादी के दीवानों ने जाति पांति, धर्म का भेदभाव छोकर भारत को आजादी दिलाने का काम किया। आजादी के इस पर्व पर हमें गर्व महसूस होता है यह पर्व हर भारतीय का अधिकार और गौरव है। 
    इस अवसर पर सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, राजेन्द्र गुसाईं राजवीर कंडारी आदि ने अपने संबोधन में विस्तार से सोशल मीडिया की जानकारी साझा की साथ ही वरिष्ट कांग्रेस जनों ने  जोर देकर कहा कि संगठन सर्वोपरि होता है उसी के दिशा  निर्देशन पर हम सबको कार्य करना है,बर्तमान समय मे सोशल मीडिया प्रचार प्रसार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है,इस पर हमें कार्य करना है व इसे ओर मजबूत बनाना है। सभा मे देहरादून से आये सोसल मीडिया के राजवीर कंडारी, अंशुल सक्सेना महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ठ, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय रावत, जिलाध्यक्ष विनोद डबराल महिला जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल , शहनाज समशी ,सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव रूपेंद्र नेगी प्रदेश सचिव गणेशनेगी, ब्रजपाल नेगी ,सुदर्शन सिंह चन्द्रमोहन रावत राजेन्द्र गुसाईं, अमितराज, सकेस्वर, सतेंद्र नेगी,प्रमोद रावत, नत्थूसिंह अधिकारी, सुरेन्द्र पुंडीर,सुरेन्द्र नेगी, विजय माहेष्वरी राजेन्द्र असवाल, पुष्कर गुसाईं,भारत सिंह रावत, पूर्व अध्यापक मोहम्मद नसीम ,हेमचंद्र पंवार महावीर सिंह रावत भारत सिंह रावतआदि कांग्रेसजनों ने भाग लिया।
  

संबंधित खबरें