कोटद्वार में पूर्व युवा पत्रकार विजयपाल सिंह रावत को आकस्मिक निधन पर पत्रकारों में शोक की लहर
कोटद्वार।व्यापार मंडल सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न समाचार पत्रों व इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने विजयपाल सिंह रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने विजयपाल के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि वे हमेशा जरूरत के वक्त प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़े रहते थे। कहा कि मिलनसार स्वभाव के विजयपाल ने हर सुख-दु:ख में हमेशा आगे रहते थे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, वरिष्ठ पत्रकार सुधींद्र नेगी, चंद्रमोहन शुक्ला, अजय खंतवाल, आशीष बलोधी, राजेश सेमवाल, अनुपम भारद्वाज, कमल बिष्ट, सुभाष नौटियाल, धर्मवीर गुसाई, जीतेंद्र भाटिया, रोहित लखेड़ा, दीवान सिंह, मनोज नोडियाल गौरव ममगाईं, योगेश शर्मा व त्रिलोचन पंत सहित कई तमाम पत्रकार मौजूद रहे। संचालन चंद्रेश लखेड़ा ने किया।
नागरिक मंच, वरिष्ठ नागरिक संगठन, मुक्ति धाम समाजसेवा समिति व गढ़वाल सभा की संयुक्त बैठक में भी विजयपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। साथ ही मौन रख उनकी आत्मा की शांति को भगवान से प्रार्थना की गई। बैठक में सीपी नैथानी, विनोद चंद्र कुकरेती सहित कई अन्य मौजूद रहे। उधर, इंडियन फार्म फारेस्ट्री, डेवलपमेंट कोओपरेटिव लिमिटेड के अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान सहित कई अन्य ने विजयपाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत में जेसीबी का इस्तेमाल न करने की मांग लो
कोटद्वार।पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक कार्यालय पर कालावड में संपन्न हुई सभी पूर्व सैनिकों ने नगर निगम कोटद्वार से आग्रह किया है कि निगम क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत में जेसीबी का इस्तेमाल न किया जाए ।सड़क इतनी मजबूत हैं कि उखाड़ने के बाद भी फिर सीमेंट मसाले का उपयोग करना है तो विकास के नाम पर धन का दुरुपयोग हो रहा है। पीने के पानी के पाइप टूट रहे हैं जनता की ओर दुविधा में डाला जा रहा है जेसीबी का कार्य हाईवे की सड़कों पर होना चाहिए। वार्डों में पक्की सड़कों की खुदाई न की जाए। बैठक में सीपी डोबरियाल अनूप बिष्ट सुभाष कुकरेती बलवान सिंह रावत उमेश सिंह चौधरी जी एस नेगी सत्येंद्र रावत शूरवीर खेतवाल सीपी धूलिया गोपाल कृष्ण भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
