मेनू
News

पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दिए आपदा से निबटने के सुझाव

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दिए आपदा से निबटने के सुझाव                            

पूर्व में भी अपने सुझावों से सीधे मुख्यमंत्री को परिचित कराया 

पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सुरेन्द्र नेगी द्वारा मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से होने वाली आपदाओं को लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को अपने अनुभवों के आधार पर आपदा पर आपदा से निबटने के लिए स्थानीय विधायक और सूबे के विधान सभा अध्यक्ष के संज्ञान में लाए बिना सुझाव भेजे हैं। अपने सुझाव पेटिका पत्रों में नेगी द्वारा सरकार को कोटद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में आने वाले खतरे के लिए पूर्व में भी आगाह कर दिया था परन्तु सरकार द्वारा सही समय पर सुरक्षा एवं बचाव कार्य नहीं किया गया। आज लिखे पत्र में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने सरकार को जरूरी सुझाव देने एवं अतिशीघ्र प्रभावितों के लिए उचित मुआवजे की मांग की। 
  गौरतलब है कि पूर्व मंत्री नेगी की अपने अनुभवों की शैली में हमेशा पेंच फंसा ही रह जाता है। संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार स्थानीय स्तर की समस्याएं पहले स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन एवं स्थानीय विधायक को दी जाती है उसके बाद सरकार उन बिंदुओं पर कार्य करने के लिए विभागीय कार्यवाही शुरू करती है। पूर्व मंत्री नेगी द्वारा अपने निजी स्वभाव को महत्व देते हुए पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के साथ भी यही कार्यशैली अपनाई जिसके चलते कोटद्वार के कई दूरगामी विकास कार्यों में भी पेंच फंसा दिया गया जिसका परिणाम आज कोटद्वार की जनता भुगत रही है। 

प्रान्तीय कोषागार कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में पौड़ी में कर्मचारी काली पट्टी बांध कर रहे हैं कार्य

  दिनांक 18 अगस्त,2023: कोषागार कर्मचारी संगठन अध्यक्ष जनपद इकाई पौड़ी नरेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रान्तीय कोषागार कर्मचारी संगठन उत्तराखण्ड के आहवान पर कोषागार कार्मिकों की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही न होने के फलस्वरूप 16 अगस्त से विरोध स्वरूप कोषागार कार्यालय में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किये जाने के कोषागार पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखण्ड को कोषागार कार्मिकों की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया था।

    जिस पर शासन एवं उच्चाधिकारी द्वारा कई वर्षों से लम्बित पड़ी हुई मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही न किये जाने पर आन्दोलन के प्रथम चरण में हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध करने के निर्णय के क्रम में जिला कार्यकारिणी पौड़ी गढ़वाल भी निर्णय का पूर्ण समर्थन किया है। जिसके चलते समस्त कर्मचारी 16 अगस्त से कार्यस्थल पर विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक कार्य कर रहे हैं, नरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि कोई भी कर्मचारी किसी अन्य कर्मचारी/अधिकारी के कोड से कार्य नही करेगा।

         बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़

   सूत्रों से मिल रही अस्फुट खबरों में उत्तराखण्ड का नाम बदलने की सुगबुगाहट भी चल निकली है। 

  गौरतलब है कि जब से उत्राचंल नाम बदलकर उत्तराखण्ड किया गया है उत्तराखण्ड में दैवीय और प्राकृतिक आपदाओं ने उत्तराखण्ड का भूगोल तक बदल दिया है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि चुनावों से पहले सरकार राज्य का नाम बदलने का जोखिम उठा सकती है …..? 

संबंधित खबरें