मेनू
News

पूर्वमुख्यमंत्री, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब प्रभारी मा0 हरीश रावत का कोटद्वार भ्रमण

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कल गढ़वाल के पीठसैण में

 प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी दिनांक 01.10.2021 को मा. रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी के साथ समय  जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से  प्रस्थान कर  पीठसैंण हैलीपैड, पौड़ी गढ़वाल पहुंचेंगे। जहां मा. मंत्री जी  बजे वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण एवं स्मारक का लोकार्पण, ‘दीन दयाल उपाध्याय योजना‘ के लाभार्थियों को चैक वितरण एवं ‘घस्यारी कल्याण योजना‘ के लाभार्थियों को किट वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात् पीठसैंण हैलीपैड पौड़ी गढ़वाल से जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगें।

पूर्वमुख्यमंत्री, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब प्रभारी मा0 हरीश रावत का कोटद्वार भ्रमण

         गाँधी जयंती 2021 के शुभअवसर पर नगरनिगम क्षेत्रांतर्गत अलग – अलग स्थलों बिभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रमों में उत्तराखंड के जननायक, पूर्वमुख्यमंत्री, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब प्रभारी मा0 हरीश रावत भी प्रतिभाग करेंगे। 

    कार्यक्रमों का विवरण–


      01 oct 2021—

1- सांय 5 .30 बजे पूर्वमुख्यमंत्री मा0 हरीश रावत जी का कोटद्वार आगमन / स्वागत ततपश्चात 6.00 बजे शिबपुर वार्ड- 18 में जनसम्पर्क एवम ‘कान्हा’ वैडिंग प्वाइंट में जनसभा को संबोधन।


दिनांक- 02 oct 2021— 

      गांधी जयंती, पर पूर्व मुख्यमंत्री मा0 हरीश रावत का दिनभर के कार्यक्रमो में प्रतिभाग।

1 – पूर्वान्ह 10 . 30 बजे स्नेह वार्ड – 3 पीपल के ‘पेड़ के नीचे’ जनसभा।

2 – पूर्वान्ह 11.00 बजे मा0 हरीश रावत जी सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं लोकनिर्माण बिभाग के निरीक्षण भवन निकट BSNL में भेंट करेंगे और रैली की शक्ल में आम पड़ाव / इंदिरा नगर में गांधी जयंती के कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं और जन सभा को सम्बोधित करेंगे।

3 – मध्यान्ह 1.00 बजे रैली लालबत्ती चौक से देवी रोड होते हुए रैली के साथ सिम्मलचौड वार्ड – 20 कार्यकर्ताओं से भेंट जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

4 – अपरान्ह 1. 15 बजे सिम्मलचौड से शिवराजपुर बोक्सा जनजाति बस्ती में जन संपर्क कर ‘प्रेरणा’ सामाजिक संस्था के कार्यक्रम में भाग लेते हुए, सभी कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज ग्रहण करेंगे। 


      ततपश्चात सर्वोदयी नेता स्व0 मान सिंह रावत के परिजनों से भेंट करेंगे।

5 – अपराह्न 4 . 30 बजे सीतलपुर बस्ती के कार्यक्रम में प्रतिभाग कर, कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे, 5. 30 बजे झंडीचौड उ0 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने के वाद पूर्वी – पश्चिमी झण्डीचौड़ टैक्सी स्टैंड के निकट जनसम्पर्क के साथ जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

6 – सांय 8 – 00 बजे गन्दरियाखाल में जनसपंर्क के साथ ही पार्षद लोकमनीपुर श्री जगदीश मेहरा के आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे।


31 अक्टूबर 2021 से प्रसार भारती के कई दूरदर्शन केन्द्रों का अस्तित्व समाप्त होने जा रहा है।  बिहार के विभिन्न जिले में संचालित दूरदर्शन केंद्र को भी बंद कर दिया जाएगा। 31 अक्टूबर से सहरसा के दिवारी स्थित हाई पावर दूरदर्शन ट्रांसमीटर केंद्र सहित भागलपुर एवं सीवान जिले के दूरदर्शन केंद्र बंद हो जाएंगे। इसके अलावा 31 अक्टूबर को ही देश के विभिन्न राज्यों के शहर में स्थापित 152 प्रसार भारती दूरदर्शन केंद्रों को बंद किया जाएगा। जबकि साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को बिहार के 15 जिले में स्थित केंद्रों सहित देश के सभी प्रसार भारती दूरदर्शन केंद्रों को भी बंद कर दिया जाएगा। इन सभी दूरदर्शन केंद्रों को बंद का निर्णय प्रसार भारती लोक सेवा प्रसारक दूरदर्शन निदेशालय नई दिल्ली ने ले लिया है। केंद्र सरकार ने दूरदर्शन केंद्र बंद की एनेक्सर वार तिथि भी जारी कर दी है। अभी पूरे देश में 412 दूरदर्शन केंद्र संचालित हैं।

   पांच जिले के दूरदर्शन मेंटेनेंस स्टेशन हैं भागलपुर में राज्य के बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, सिकन्दरा और बांका जिले के दूरदर्शन केंद्र का मेंटेनेंस केंद्र (डीएमसी) भागलपुर ही है। भागलपुर में 5 सौ वाट का दूरदर्शन केंद्र तो 31 अक्टूबर से बंद हो जाएगा। लेकिन डीएमसी साल के अंत तक कार्य करेगा। तीन जिले में संचालित है हाई पावर ट्रांसमीटर केंद्र बिहार के सहरसा सहित मुजफ्फरपुर और कटिहार में हाई पावर ट्रांसमीटर दूरदर्शन केंद्र संचालित है। जबकि बांका, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, सिकंदरा, औरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा, शेखपुरा, बेतिया, मोतीहारी और रामनगर में लो पावर ( एलपीटी) दूरदर्शन केंद्र संचालित हैं। ये सभी केंद्र इस साल 31 दिसंबर को बंद हो जायेंगे। 

तीन चरणों में देश के सभी दूरदर्शन केंद्र होंगे बंद

देश के विभिन्न राज्यों के शहरों में संचालित प्रसार भारती दूरदर्शन केंद्र को तीन फेज में एनेक्सर वार बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसमें एनेक्सर बी के तहत देश के 151 जिसमें 108 डिजिटल ट्रांसमीटर रिले केंद्र हैं उनको 31 मार्च 2022 को, एनेक्सर सी तहत देश के 109 केंद्रों को 31 दिसंबर 2021 को और एनेक्सर डी के तहत 152 दूरदर्शन केंद्रों को 31 अक्टूबर को बंद कर दिया जाएगा। वहीं एनेक्सर ए के तहत आने वाले 54 केंद्र जो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप में स्थित हैं वहां यथास्थिति बनी रहेगी। 

क्या कहते हैं सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर

सहरसा सहित भागलपुर व कटिहार दूरदर्शन केंद्र के प्रभारी सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर डी एस प्रसाद ने बताया कि दूरदर्शन केंद्र को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसमें तीन जिले में संचालित केंद्र 31 अक्टूबर को एवं अन्य केंद्र 31 दिसंबर तक बंद हो जाएंगे।

      

संबंधित खबरें