मेनू
News

पुलिस परिवार के बच्चों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 स्वतंत्रता दिवस पर हाफ मैराथन में बालक वर्ग में गौरव व बालिका में रीता ने जीती दौड़

भारतीय आजादी के स्वर्णिम जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हाफ मैराथन का आयोजन दुर्गापुर चौक कोटद्वार में आयोजित की गई। दौड़ जीतने वाले प्रतिभागियों को नगद ईनामी धनराशि पुरुस्कार में दी गई। बालक वर्ग में गौरव कुमार,सिम्बलचौड निवासी प्रथम आने पर 5100रु,प्रभु मेहता, काशीरामपुर निवासी द्वितीय आने पर 3100रु  तथा हिमांशु अधिकारी,सिगडडी निवासी तृतीय आने पर 2100रु रहे। वहीं बालिका वर्ग में रीता मिश्रा प्रथम आने पर 5100रु नगद पुरस्कार स्वरूप मिले, शिवराजपुर तथा अंजली केष्टवाल द्वितीय आने पर 3100 रु नगद पुरस्कार स्वरूप मिले। 


नशे के दुष्प्रभाव पर अपर पुलिस अधीक्षक  की विद्यार्थियों संग गोष्ठी


स्वतंत्रता दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर रोटरी क्लब और महर्षि विद्या मंदिर प्रबंधन के सौजन्य से नशे के दुष्प्रभावों,साइबर क्राईम, यातायात के नए नियमों पर विशेषज्ञों के सहयोग लेकर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने महर्षि विद्या मंदिर में छात्र छात्राओं के संग नशे के दुष्प्रभावों पर गोष्ठी की। गोष्ठी में छात्रों को संबोधित करते हुए मनीषा जोशी ने नशे के दुष्प्रभावों से होने वाले नुकसानों की जानकारी देते हुए बताया कि जिस नशे को आज की युवा पीढ़ी फैशन के रुप में तेजी से अपना रही है,वह बाद में आदत में शुमार होने लगता है जिस कारण युवा पीढ़ी अपने परिवार, मित्र और नाते-रिश्तेदारों से दूर होने लगता है,और अपने जीवन को कष्टमय बना बैठता है तथा भारी मानसिक बीमारियों का शिकार हो जाता है। युवा अपना कैरियर समाप्त कर बैठता है।जिस युवा को देश का भविष्य और हीरो बनना चाहिए था वह नशे के सौदागरों के चंगुल में फंसकर जीरो रह जाता है। इसलिए प्रत्येक छात्र छात्राओं को चाहिए कि अपने उन साथियों को नशे जैसी भयानक बुराई की जाने से रोके, नशे में जकड़े साथी के परिजनों को इसकी जानकारी दें। विद्यालय और उसके आसपास संदिग्ध प्रवृत्ति के व्यक्तियों और नशे के सौदागरों की सूचना अपने अध्यापकों, प्रधानाचार्य और संभव हो तो पुलिस को भी सूचित करें। इसके अतिरिक्त बढ़ते ने साइबर क्राईम की जानकारी दी। यातायात के नए नियमों के बारे में भी छात्रों को विस्तार से बताया गया। गोष्ठी में नशे से होने दुष्प्रभावों पर जानकारी देने के लिए विद्यालय में विशेषज्ञ काउंसर, डाक्टर, मनोचिकित्सक और विद्यालय के अध्यापकों ने भी छात्रों को जानकारियां दी। गोष्ठी समापन के बाद विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

पुलिस परिवार के बच्चों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस 


अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी इन दिनों अपने पुलिस कर्मियों पर काफी मेहरबान है। पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जोशी लगातार पुलिसकर्मियों सहित उनके परिवारों से सम्पर्क बनाए हुए हैं। पुलिस कर्मियों को अपने अधिकारी इस व्यवहार से काफी मनोबल मिलने लगा। अपने अधिकारी से परिवार के लिए मिल रहे समर्थन और सहयोग से परिवार भी काफी उत्साहित है। स्वतंत्रता दिवस के स्वर्ण जयंती अवसर पर अपर अधिक्षक जोशी द्वारा पुलिस परिसर पुलिस परिजनों के बच्चों के लिए देशभक्ति गीत, खो-खो,डांस,घोड़ा जमाल शाही जैसी मनोरंजक खेल प्रतियोगिता कराकर उन्हें पुरस्कृत भी किया। पहली बार पुलिस प्रांगण में बच्चों के लिए हुई खेल प्रतियोगिताओं से पुलिसकर्मियों के बच्चे बहुत प्रसन्नचित नजर आए तो माता-पिता पुलिस कर्मी भी फूले नहीं समा रहे थे। पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को पहली बार लगा कि आजादी असल में है क्या चीज़।इस अवसर पर एसओजी प्रभारी विजय सिंह एएचटीयू प्रभारी उ.नि. सुमनलता,उ.नि. भावना भट्ट,म. कां.उर्मिला विद्या मेहता, प्रमिला,श्रीयंका ने पूरा सहयोग कार्यक्रम निभाने में दिया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें