पुलिस परिवार की महिलाओं को उपवा ने दिलाया 2 दिवसीय बेकिंग कोर्स
उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन (UPWWA) के बैनर तले डा0 अलकनंदा अशोक (मा0 अध्यक्षा उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी) के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार विजय सिंह एंव एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी उप निरीक्षक सुमन लता के नेतृत्व में 21, एवं 22 दिसंबर 2021 को उपवा के तत्वधान में जनपद की पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए दो दिवसीय बेकिंग कोर्स का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षक मुकेश द्वारा महिलाओं को केक व मफिंस बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में केक का मिक्सचर व केक में किस तरह से लेयरिंग व डेकोरेशन किया जाता है का सफल प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़ उत्साह से प्रशिक्षण लिया गया।
पुलिस ने किया मोटर वाहन अधिनियम के 3 वारंटियों को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौडी गढ़वाल, यशवंत चौहान द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश के अन्तर्गत मोटर वाहन अधिनियम के वारंटियों को थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्तों सौरभ सिह, मनदीप सिंह को पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को तहसील सतपुली के पास से गिरफ्तार किया गया एवं मुकेश को पुलिस टीम द्वारा लैन्सडाउन बाजार से गिरफ्तार कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय समक्ष पेश किया।
अभियुक्तों का नाम पताः-
• अभियुक्त सौरभ सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम रौतेला, पट्टी मनियारस्यूं, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र 21 वर्ष)
• अभियुक्त-मनदीप पुत्र आनंद मणि निवासी ग्राम पांग, पट्टी घुड़दौड़स्यूं, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र 25 वर्ष)
• मुकेश पुत्र घूरी लाल निवासी रावत मोहल्ला पौड़ी गढ़वाल (उम्र 36 वर्ष)
पुलिस टीम :- महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह,मुख्य आरक्षी कीर्ती लाल,आरक्षी अरूण कुमार,आरक्षी तेज सिंह
अरविंद वर्मा को आम आदमी पार्टी का प्रभारी का दायित्व
दायित्व मिलने के बाद वर्मा ने कोटद्वार की बर्बादी का ठीकरा भाजपा-कांग्रेस पर फोड़ा
भाजपा-कांग्रेस को बताया जनता से धोखा करने वाली राजनीतिक पार्टियां
21 सालों से केवल वादा कर रही है दोनों पार्टियां
