मेनू
News

पुलिस ने लौटाई साईबर ठगी की रकम

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  पुलिस ने लौटाई साईबर ठगी की रकम

कोटद्वार। जनपद में कार्यरत पुलिस की साइबर सैल की टीम ने तीन लोगों से साइबर ठगों के द्वारा ठगी रकम को वापिस करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि साइबर सैल ने साइबर ठगी के शिकार तीन लोगों के खातों में 1,13,155 रूपये की रकम लौटाई है।

गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी0 रेणुका देवीद्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सैल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सैल को दी जा रही है, सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है जिसमें साइबर सैल को सफलता भी प्राप्त हो रही है। पुलिस ने बताया कि श्रीमती उषा शर्मा निवासी- बीईएल कॉलोनी कोटद्वार, के एटीएम कार्ड का प्रयोग विदेश सिंगापुर) में हुआ था जिसके लिए ओ0टी0पी0 की आवश्यकता नही होती है जिससे उनके खाते से रू0 62,028/- की धनराशी निकाल ली गयी है, इसके अलावा जगदीश पारिख पुत्र दलपत भाई पारिख निवासी- गीता भवन, जनपद पौड़ी गढ़वाल के एटीएम कार्ड एंव खाते की जानकारी प्राप्त कर ठगी हुई धनराशि रू0 45,000/- साथ ही दान सिंह गढ़वाल स्वीट शॉप सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आर्मी पर्सन बनकर धनराशि रू0 13,151/- ठगी कर ली है। उपरोक्त सूचना पर साईबर सैल, कोटद्वार, के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों पीडितो के रू0 1,13,155/- (एक लाख, तेरह हजार, एक सौ पचपन रूपये) की धनराशि लोटाई गयी। पीडित व्यक्तियों द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इंदिरा हृदयेश पर भगत की अमर्यादित टिप्पणी  यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उबाल, फूंका पुतला

कोटद्वार। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्दयेश के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किये जाने पर आक्रोश जताते हुए बंशीधर भगत का पुतला दहन किया। मालवीय उद्यान के निकट पुतला दहन करते हुए यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डा0 इंदिरा ह्दयेश के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गयी है, कहा कि इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी करने से प्रदेश की समस्त महिलाओं के आत्म सम्मान को गहरा आघात लगा है, कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करने से पता चलता है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मानसिकत स्तर कितना गिरा हुआ है, कहा कि यूथ कांग्रेस मातृ शक्ति के अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि यदि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने माफी नहीं मांगी गयी तो बंशीधर भगत के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर जिला महासचिव सुधांशु नेगी, नरेश कोटनाला, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, सौरभ पांडे, राजा आर्य, भाष्कर प्रजापति, अतुल भारती, जावेद मौजूद थे।

जिलाधिकारी पौड़ी का वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु  निर्देश

कोटद्वार।जनपद में कोरोना वैक्सीनेशन एवं ड्राइ रन की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी गढ़वाल श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज विकास भवन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होने वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही जनपद के बेस अस्पताल श्रीनगर, संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर, सीएचसी खिर्सू, सीएचसी कोट, जिला अस्पताल पौड़ी, सीएचसी सतपुली, हंस अस्पताल चमोलीसैण सतपुली, सीएचसी पाटीसैण, पीएचसी लालपानी, संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार एवं पीएचसी लक्ष्मणझूला आदि अस्पतालों में 8 जनवरी 2020 को आयोजित ड्राइ रन कार्यक्रम के समुचित कार्य को बेहतर तरीके से संपादित करने के निर्देश  जिसके तहत वैक्सीनेशन की पूर्वा अभ्यास किया जाना है। वैक्सीनेशन कार्यो को लेकर उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं वैक्सीनेशन नोडल/एसीएमओ को मानक के अनुरूप कार्मिकों की तैनाती सूची बनाने के निर्देश दिये। साथ ही सीएमओ को निर्देश दिया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों की ब्लाक वाईज सूची उपलब्ध कराये। वहीं उपजिलाधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में तैनात कार्मिकों से वैक्सीनेशन के कार्यो स्थानीय स्तर पर ही  सहयोग लेना सुनिश्चित करेंगे। 

जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने कहा कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्वाचन के तर्ज पर कार्य करने होगें। उन्होने ब्लाक वार स्थानीय स्तर पर ही कार्मिकों की वैक्सीनेशन केन्द्रों पर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। जिस हेतु एनआईसी एवं ई-डिस्ट्रिक मैनेजर कार्मिकों की तैनाती डाटाबेस बनाने के निर्देश दिये। उन्होने युवा कल्याण अधिकारी एवं होमर्गाड अधिकारी को निर्देशित किया कि पीआरडी एवं होमगार्ड के जवानों की सूची संपर्क नम्बर सहित मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जबकि आगनबाड़ी कार्यकत्रियों से 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की सूची बनाने में सहयोग लेने के निर्देश दिये। उन्होने सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं पंचास्थानीय अधिकारी को निर्देशित किया कि गत निर्वाचन के दौरान ग्रामीण एवं नागर निकाय क्षेत्र की वोटर लिस्ट से 50 वर्ष आयु वाले व्यक्ति की सूची संपर्क नम्बर सहित मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि अभी से वैक्सीनेशन की समुचित तैयारी पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने एसीएमओ को निर्देशित किया कि जनपद के सभी 722 वैक्सीनेशन स्थलों की सूची ब्लाक वार एनआईसी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपादन करने हेतु तैनात अधिकारी कार्मिक की आपस में बेहतर समन्यवय होना चाहिए। उन्होने समुचित कार्यो की जानकारी लेते हुए, संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देश के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी को वैक्सीनेशन केन्द्रों में कार्मिक को उनके कार्यो को लेकर ब्रीफिंग कराने के निर्देश दिये। स्थानीय भाषा के माध्यम से जन जागरूकता करने के निर्देश भी दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, उपजिलाधिकारी एस.एस. राणा, परियोजना निर्देशक संजीव कुमार राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 मनोज शर्मा, एसीएमओ डा0 जी.एस. तालियान, जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल, ईडीएम प्रकाश चैहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सतपुली में इलेक्ट्रो ऐक्यूपंचर थेरैपी का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

कोटद्वार। नगर पंचायत सतपुली के अन्तर्गत कोटद्वार रोड स्तिथ डंगवाल होटल में शिवा क्लीनिक एण्ड आयुष हेल्थ सेण्टर देहरादून के तत्वाधान व सामाजिक कार्यकर्ता जगदम्बा डंगवाल के सहयोग से निशुल्क इलेक्ट्रो ऐक्यूपंचर थेरैपी शिविर  का आयोजन किया गया ।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ डी डी गोदियाल के नेतृत्व में डॉ अनुपम पाठक व डॉ अनुराग दुबे की टीम द्वारा एडवांस इलेक्ट्रो ऐक्यूपंचर के माध्यम से लगभग पचास मरीजो का थेरैपी द्वारा उपचार किया गया । जिसमें नसों, स्लिप डिक्स, कमर व घुटनो का दर्द, रीड की हड्डी के सम्बंधित मरीजो का आधुनिकइलेक्ट्रो ऐक्यूपंचर मशीन के माध्यम से उपचार किया गया ।

सामाजिक कार्यकर्ता विजेंद्र सिंह ने कहा कि सतपुली में इस प्रकार के आयोजन सराहनीय है इसके लिए डॉ गोदियाल का आभार इस थेरैपी के माध्यम से हम  ऐलोपैथिक दवाइयों से बच सकते है ।

कैप्शन – सतपुली में आयोजित निशुल्क इलेक्ट्रो ऐक्यूपंचर शिविर में मरीजों को देखते डॉक्टर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें